माधुरी दीक्षित के गाने पर लड़की ने किया कथक स्टाइल डांस, वीडियो हो रहा वायरल

Girl did Kathak style dance on Madhuri Dixit's song

आज के समय में सोशल मीडिया में डांस वीडियो बनाकर शेयर करने में लड़कियां भी पीछे नहीं है। उनका डांस अंदाज और कमाल का एक्सप्रेशन हर किसी को पसंद आता है। जिसमें डांस का ऐसा बेहतरीन अंदाज देखने को मिलता है कि हर कोई खुश हो जाता है। ऐसा ही एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की माधुरी दीक्षित को कॉपी करते हुए जबरदस्त अंदाज में डांस कर रही है। जिनका डांस वीडियो हर दिल चुरा ले रहा है।

माधुरी दीक्षित को फॉलो करती लड़की ने किया गजब का डांस

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें 1 लड़की जिनका नाम कालेश्वरी साहू है। वह पारंपरिक लाल रंग का लहंगा और पीले रंग की चोली पहनकर माधुरी दीक्षित के अभिनीत गाने “चने के खेत में” पर डांस कर रही है। आप देख सकते है माधुरी दीक्षित की कॉपी करके लाजवाब डांस मूवी कर रही है और कथक डांस पर आधारित अपने डांस स्टेप से लोगों का दिल जीत रही है।

इनका डांस ऐसा था कि लोगों को वाकई में माधुरी दीक्षित याद आ गई। काफी कमाल और खूबसूरत एक्सप्रेशन के साथ हंसते चेहरे पर जब वह लाजवाब अदाएं दिखाते हुए, डांस करते है तो हर किसी का दिल उन पर आ जाता है।

सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर डांस वीडियो धूम मचा रहा है, जिसने भी देखा वह तारीफ किए बिना नहीं रह पाया। इस डांस वीडियो को यूट्यूब अकाउंट kameshwari Sahu पर शेयर किया गया है। वीडियो को 19 लाख लोगों ने देखा है और 8.7 हजार लोगों ने पसंद करने के साथ ही इस पर प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा है, मैडम आप जितनी सुंदर है उतना ही अच्छा डांस भी करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top