चलती साइकिल पर लड़की ने किया स्कीपिंग, खतरनाक स्टंट देखकर लोगों के उड़े होश

Girl skipping on moving bicycle

सोशल मीडिया ऐसा प्लेटफॉर्म बन चुका है जहां लोग अपने हुनर से जुड़े वीडियो बनाते है और शेयर करते है। कुछ हुनरबाज में डांस के हुनर, तो कुछ सिंगिंग से जुड़े, तो कुछ ऐसे भी शख्स होते है जो अपने स्टंट से जुड़े वीडियो भी शेयर करते है। फिर इस वीडियो में महिलाएं और लड़कियां कहां पीछे रहने वाली है। वह भी अपने हुनर का कमाल दिखाने में पीछे नहीं रहती है।

फिलहाल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखा जा रहा है जिसमें एक लड़की खतरनाक स्टंट करते हुए देखी जा रही है। जिसे देखते ही लोगों के होश उड़ जा रहे है। वैसे तो आमतौर पर लोग ज्यादातर पुरुषों को ही स्टंट करते देखते है लेकिन फिर इस लड़की ने सबके होश उड़ा दी है और बोलती बंद कर दी है।

साइकिलिंग करते हुए लड़की ने किया स्कीपिंग

सोशल मीडिया ऐसा प्लेटफार्म जहां पर आपको एक लड़की का वीडियो देखने को मिलेगा। वह डांस भी कर रही है और स्टंट भी कर रही है, जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए है। आप देख सकते है एक लड़की साइकिल चलाते हुए नजर आ रही है। दोनों हाथ से हैंडल छोड़े हुए साइकिल को बैलेंस करते हुए आगे बढ़ने के साथ में ही वह स्कीपिंग भी करते नजर आ रही है। आप देख सकते है हाथ में उसके स्कीपिंग रस्सी है जिससे वह स्कीपिंग करते हुए साइकिल चलाते जा रही है और आगे बढ़ते जा रही है।

जिसे देखने के बाद कुछ देर के लिए तो दिल की धड़कन ही रुक जाती है, लोग डर से जाते है लेकिन जैसे वीडियो आगे बढ़ता है आप लड़की का खूबसूरत अंदाज देखकर खुश हो जाएंगे। बैकग्राउंड में बादशाह फिल्म का गाना बज रहा है “बादशाह ओ बादशाह” जो लड़की के इस स्टंट काफी मैच कर रहा है। बिना किसी दुर्घटना या चोट के वह लड़की खूबसूरती से स्टंट करती चली जा रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 🍁 B_ush_ra🍁 (@iamsecretgirl023)

सोशल मीडिया पर लड़की का यह स्टाइल और डांस दोनों ही खूब पसंद किया जा रहा है। लड़की के टैलेंट की तारीफ की जा रही है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट iamsecretgirl023 पर शेयर किया गया है। वीडियो को 71,986 लाइक आ चुके है। जिसे देखने के बाद यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी खूब आ रही है और लोगों के दिल की धड़कन भी बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top