इंसानों की तरह आवाज और बच्चों के रोने जैसा रोने वाला है ऑस्ट्रेलियाई पक्षी इको…..

jghcvg

प्रकृति में अगर जीव जंतुओं की बात की जाए तो बहुत से अनोखे जीव जंतु ऐसे भी हैं, जिन्हें हम अभी तक जानते ही नहीं हैं। इस धरती पर बहुत सारे अजीबोगरीब जीव जंतु पाए जाते हैं। ऐसा ही एक पक्षी है “इको” जिसे “लायर बर्ड” के नाम से जाना जाता है। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में स्थित तारोंगा जू में पाए जाने वाले इस पक्षी के बारे में कहा जाता है कि यह अपने आसपास की आवाज का नकल कर सकता है।

यदि कोई बच्चा रोता हुआ सुन ले तो यह पक्षी बिल्कुल बच्चे के रोने की तरह आवाज निकाल सकता है। इसके अलावा यह पक्षी और भी आवाजों की नकल कर सकता है। तारोंगा जू ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इको का एक वीडियो शेयर किया है।

जिसमें यह बच्चे की तरह रोता हुआ सुनाई दे रहा है। आवाज की नकल करने वाला इको पक्षी भूरे रंग और लंबी पूछ वाला होता है और इसकी नकल की आदत से ही यह अन्य पक्षियों से अलग है।

तारोंगा चिड़ियाघर के यूनिट सुपरवाइजर लिएन गोलेबायोव्सकी के मुताबिक वीडियो में दिखाई दे रहा ईको सात साल का है और कोविड-19 लॉकडाउन के समय से ही इसने तरह-तरह की आवाजें निकालना शुरू किया है।

‌ऐसे बहुत सारे पक्षी हैं, जिन्हें हमने अभी तक देखा भी नहीं है। सोशल मीडिया एक अच्छा माध्यम है। जिनके द्वारा हमें कुछ ना कुछ नई चीजें देखने और सुनने को मिल ही जाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top