जंगल का राजा, तेंदुए का शिकार छींनने के लिए चढ़ा पेड़ पर…

King of the Jungle

शेर जंगल का राजा है वह जानवरों में सबसे शातिर और खतरनाक होता है शिकार करने में शेर बड़ा ही माहिर होता है। वह जंगल में रह रहे जानवरों का शिकार करता है। यही नहीं वह दूसरे शिकारी जानवर से शिकार छीन कर खाने में भी माहिर होता है। आप एक वीडियो देखेंगे जो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है और जिसमें आप देखकर दंग रह जाएंगे कि आखिर तेंदुआ और शेर दोनों ही शातिर शिकारी माने जाते हैं

लेकिन कई बार दोनों ही एक दूसरे के दुश्मन बन जाते हैं उन्हें शिकार नहीं मिलता तो दोनों एक दूसरे पर हमला करने से पीछे भी नहीं होते हैं। कई बार तो दोनों एक दूसरे का शिकार भी छीन कर खा जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जिसमें एक तेंदुआ एक पेड़ पर बैठा दिखाई दे रहा है तभी एक शेर की नजर तेंदुए पर पड़ती है और उसके बाद से शिकार के पास जाने के लिए पेड़ पर चढ़ने की कोशिश करने लगता है।

तेंदुआ पेड़ पर चढ़ सकते हैं जबकि शेर पेड़ पर नहीं चढ़ पाते हैं। तेंदुआ अक्सर अपने शिकार को लेकर पेड़ पर चढ़ जाते हैं। जिससे कोई शिकारी जानवर उन्हें परेशान ना कर सके और उनका शिकार छीन ना ले। तेंदुआ शेर का शिकार बचाने के लिए उसे लेकर पेड़ पर चढ़ जाता है। लेकिन जंगल के राजा को यह मंजूर कहां था।

उनकी नजर पड़ते ही वह भी उसके पीछे पेड़ पर चढ़ने लगे इसके बाद आप इस वीडियो में देखेंगे की तेंदूआ शेर को डराने की कोशिश करता है लेकिन शेर को कोई फर्क नहीं पड़ता है


तेंदुए को खुद ही डर कर पेड़ की ऊंचाई पर चढ़ना पड़ता है। शेर बहुत कोशिश करता है कि वह किसी तरह से पेड़ पर चढ़ जाए। शेर और धीरे-धीरे वह पेड़ पर चढ़े भी जाता है और बड़ी ही आसानी से शिकार को लेकर नीचे आ जाता है।इस वीडियो को लायन किंग नाम के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया जिसमें 33 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट बॉक्स में लिखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top