रिलायंस इंडस्ट्री की मालकिन, नीता अंबानी जाने उनके के महंगे शौक

an

भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की पत्नी व रिलायंस इंडस्ट्री की मालकिन नीता अंबानी हमेशा अपने लुक्स और लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में रहती हैं। शादी के पहले नीता अंबानी सामान्य स्कूल टीचर थी। लेकिन अंबानी परिवार की बहू बनने के बाद उनकी जीवनशैली बिल्कुल बदल गई है। आइए जानते हैं नीता अंबानी और उनकी कुछ शौक के बारे में।

3 लाख की चाय


हर इंसान की तरह नीता अंबानी के सुबह की शुरुआत भी चाय से होती है। लेकिन उनकी चाय आम आदमी की तरह 10 या 20 रुपये नहीं बल्कि उनकी एक कप चाय की कीमत 3 लाख रुपये है। नीता अंबानी जिस कप में चाय पीती है, वह जापान की सबसे पुरानी क्रॉकरी ब्रांड नेरिटिक की कप होती है। नेरिटिक क्रोकरी 50 पीस के सेट में आती है। इस कप में सोने के बॉर्डर होते हैं, जिसकी कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए है।

लग्जरियस पर्स


भारत में हर महिला चाहे वह बूढ़ी हो या जवान पर्स रखने का शौक रखती है। वैसे ही नीता अंबानी भी पर्स रखने का शौक रखती है। शायद ही कोई ऐसे ब्रांड का पर्स होगा जो नीता अंबानी के पास ना हो। नीता अंबानी के हैंडबैग की कीमत 3 लाख रुपये से शुरू होती है।

जूते दोबारा नहीं पहनती


नीता अंबानी के पास अल्मोड़ा, जिम्मी चू, गार्सिया, पेट्रो, मालिन ब्रांड के जूते और सैंडल है। इन सभी ब्रांड की शुरुआत लाखों रुपए से होती है। कहा जाता है कि नीता अंबानी एक बार पहने हुए जूते दोबारा नहीं पहनती।

लाखों की घड़ी
वैसे तो घड़ी वक्त बताती है लेकिन नीता अंबानी की घड़ी कीमत। उनकी घड़ी कार्टियर, बुलगारी, राडो, केल्विन केलिन और फॉसिल ब्रांड की होती है। जिस की शुरुआती कीमत 2लाख रुपये है।

लाखों की लिपस्टिक
नीता अंबानी की कॉस्मेटिक हमारी और आपकी सोच से बहुत परे हैं। उनकी एक लिपस्टिक की कीमत 40 लाख रुपये है।

लाखों की साड़ियां
नीता अंबानी हमेशा अपनी फैमिली फंक्शन में ट्रेडिशनल लुक में नजर आती है। उनकी ट्रेडिशनल लुक को उनकी साड़ी और ज्वेलरी और निखार देती है। उन्होंने अपने बेटे की सगाई में जो साड़ी पहनी थी, उसकी कीमत 40 लाख रुपये थे।

प्राइवेट जेट


नीता अंबानी के पति मुकेश अंबानी ने साल 2007 में नीता अंबानी को एक प्राइवेट के गिफ्ट दिया था। जिसके अंदर फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाएं हैं। इस जेट की कीमत 100 करोड़ रुपए बताई गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top