महिला पुलिसकर्मी ने रंगबाजी का वीडियो बनाया… इस वीडियो के कारण हुई ट्रोल और दिया इस्तीफा…..

priyanka mishra

सोशल मीडिया पर लोग अपने विचारों और अपने हुनर को दूसरों के साथ बिना हिचक के शेयर करते हैं। कभी-कभी वीडियो शेयर करने वाला ट्रोलिंग का शिकार भी हो जाता है क्योंकि सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है। जहां आप अपने विचार खुलकर रखते हैं। वैसे ही आपके विचारों पर लोग खुलकर बात करते हैं और ज्यादातर लोग तो आपको ट्रोल करने के लिए तैयार बैठे रहते हैं।

कभी-कभी यह ट्रोलिंग इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि पोस्ट करने वाला व्यक्ति परेशान हो जाता है। ऐसी ही एक घटना यूपी पुलिस की महिला कांस्टेबल प्रियंका मिश्रा के साथ हुआ। प्रियंका ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला, जिसके बाद लोगों ने इस वीडियो को लेकर प्रियंका को इतना ज्यादा ट्रोल किया कि वह इससे परेशान हो गई और उन्होंने सिपाही पद से इस्तीफा दे दिया। फिलहाल उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया गया है।

प्रियंका ने इस्तीफा देने के बाद यह अपील की है कि उन्हें ट्रोल ना किया जाए। प्रियंका ने अपने इस्तीफे की कॉपी सोशल मीडिया पर डाला है और वीडियो बनाकर से अनुरोध किया है कि उन्हें परेशान न किया जाए क्यों कि वह बहुत ज्यादा परेशान हो चुकी हैं। प्रियंका ने इस वीडियो को यू-ट्यूब और इंस्टाग्राम दोनों पर पोस्ट किया है और लिखा है कि प्लीज ऐसा ना करें मैं बहुत परेशान हूं।

क्यों हुई प्रियंका ट्रोल
हरियाणा पंजाब तो बेकार में ही बदनाम है कभी यूपी में आओ रंगबाजी क्या होती है, हम तुम्हें बताते हैं, न गुंडई पर गाना बनाते हैं और ना गाड़ी पर जाट गुर्जर को लिगवाते हैं। हमारे यहां तो 5 साल के लौंडे कट्टा चलाते हैं। प्रियंका ने यह वीडियो बनाते हुए अपनी वर्दी पहनी हुई थी। इसके बाद उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर ‘जंगल में आग’ की तरह फैल गया।

तंग आकर दिया इस्तीफा

इस वीडियो के कारण प्रियंका बुरी तरीके से ट्रोल होना शुरू हो गएऔर यह ट्रोलिंग इतनी ज्यादा बढ़ गई कि प्रियंका को मानसिक तनाव से गुजरना पड़ा। जिससे छुटकारा पाने के लिए उन्होंने एसएसपी आगरा को इस्तीफा सौंप दिया।
एसएसपी का कहना है कि वह महिला कॉन्स्टेबल से पहले बात करेंगे।इसके बाद ही उसके इस्तीफे पर विचार करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top