सोशल मीडिया प्लेटफार्म जहां आप की सोच से परे वीडियो आपको देखने को मिल जाएंगे। यह वीडियो इतने ज्यादा मजेदार होते हैं कि आप सोच भी नहीं सकते हैं, तो कभी वीडियो ऐसे भी आ जाते हैं, जो आपको सोचने पर मजबूर भी कर देते हैं। आखिर यह हुआ कैसे, वैसे भी सोशल मीडिया पर आपको कुछ ना कुछ हर रोज अनोखा देखने को मिल ही जाएगा।
अलग और अनोखा वीडियो लोगों को देखना पसंद खूब आता है। ऐसा ही एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर इस समय वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आखिर हुआ कैसे इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक शख्स किटकैट चॉकलेट से टमाटर के दो टुकड़े कर रहा है।
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर काफी लोग कंफ्यूज भी हैं। वीडियो में एक शख्स को आप चॉकलेट कोटेड वेफर की एक बार पकड़े हुए दिख रहा है। वह इसे जल्द ही कैसे तेज करेगा जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ेगा, आप देखेंगे कि किटकैट का धार तेज और पतला होता जा रहा है। आदमी इस धारदार पत्थर का उपयोग करके इसे घिसता रहता है फिर शख्स उसका प्रयोग करके टमाटर काट लेता है।
View this post on Instagram
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @whathowwhystudio नाम के पेज पर शेयर किया गया है। इससे 1.2 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इस पर कमेंट भी आए हुए हैं। जिससे आपको देखकर हैरानी हो रही है। वैसे ही इस वीडियो को देखकर अन्य लोगों को भी काफी हैरानी हो रही है। इस हैरानी को जाहिर करते हुए एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा- बहुत बढ़िया! तो दूसरे यूजर ने लिखा- लेकिन यह वास्तव में बहुत अच्छा है तो तीसरे यूजर ने कहा कृपया किटकैट को टमाटर के साथ काटे, तो वहीं एक यूजर ने लिखा- बेहतरीन शानदार कमाल कर दिया। आप भी अपने रिएक्शन को कमेंट बॉक्स में लिखें।