पीएम मोदी… आज देश को देंगे विशेष गुणों वाली 35 किस्म की फसलें..

देश में किसानों के आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश के किसानों को एक विशेष सौगात देने वाले हैं। इस सौगात के जरिए व किसानों को ऐसी विशेष किस्म की फसल देंगे, जिससे वह फसल भारत के बदलते जलवायु और मौसम को आसानी से झेलकर पैदावार को बढ़ाएं।

आज प्रधानमंत्री मोदी देश के किसानों को 35 विशेष किस्म वाली फसलें देंगे। सुबह 11:00 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए वे पौधे किसानों को समर्पित करेंगे। इन फसलों को कृषि अनुसंधान परिषद में विकसित किया है। यह फसलें जलवायु और कुपोषण जैसी चुनौतियों को ध्यान में रखकर विकसित की गई है।

इसे फसल की पैदावार बढ़ाने के उद्देश्य से विकसित किया जा रहा है। पीएम मोदी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटिक स्ट्रेस टॉलरेंस रायपुर के नए परिषद में इसका लोकार्पण करने के साथ ही कृषि विश्वविद्यालयों को हरित परिषद पुरस्कार भी प्रदान करेंगे। पीएम मोदी किसानों से कृषि से जुड़े मुद्दे पर बातचीत भी करेंगे।

इन विशेष किस्म की फसलों में चने का भी एक ऐसा फसल होगा जो आसानी से सूखे की मार झेल सकता है तो वही अरहर और चावल की फसल को बढ़ाने के लिए रोग प्रतिरोधी फसल भी शामिल किया गया है। इसके अलावा बाजरा, मक्का, कुट्टु जैसी फसलों को भी इसमें शामिल किया गया है।

भारत में बदलते मौसम और मानसून को देखते हुए इन फसलों पर विशेष रूप से काम किया गया और पीएम मोदी यह फसल आज किसानों को सौगात के रूप में देंगे। इसका उद्देश्य देश में खाद्यान्न संकट को कम करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top