ससुराल में नई नवेली दुल्हन ने लगाया अपने डांस का तड़का, मजेदार वीडियो

Newly born bride stunned her dance in her in-laws' house

शादी का सीजन चल रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक शादी के वीडियो वायरल हुआ करते हैं ।वैसे तो शादी में कई सारी रस्में होती हैं। जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर आपको देखने को मिल जाएगा, लेकिन शादी के वीडियो में आपको सबसे ज्यादा डांस वीडियो देखने को मिलेगा क्योंकि शादी में लोग हंसी मजाक के साथ डांस को भी खूब एंजॉय करते हैं। यही एक ऐसा मौका होता है जहां आप ग्रुप में डांस करते हैं जिस ग्रुप में कोई तालमेल नहीं होता है और सब आपको अपनी अपनी स्टाइल में डांस करते हुए नजर आएंगे। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें आप शादी के बाद नई नवेली दुल्हन और उसके ससुर को डांस करते हुए देख सकते हैं।

वायरल हो रहा है डांस वीडियो–

वायरल हो रही वीडियो में आप देखेंगे कि कहीं गांव का माहौल मालूम पड़ता है। जहां नई नवेली बहू के आने के बाद घर में गाने बजाने का कार्यक्रम चल रहा है। उसी दौरान नई बहू उठती है और सनम तेरे प्यार के पीछे मैं दुनिया छोड़ आई गाने पर जबरदस्त डांस करती हुई नजर आ रही है। दुल्हन ने हरे रंग की साड़ी पहनी है और एक लंबा सा घूंघट निकाली हुई है। इसके बावजूद भी वह खूबसूरती से डांस स्टेप कर रही है। वहां मौजूद हर लोग दुल्हन के डांस सुकू इंजॉय कर रहे हैं।

इस जबरदस्त डांस वीडियो को आप यूट्यूब पर Upendra Yadav Saifai के पेज पर देख सकते हैं। जिसे 13 लाख लोगों ने देखा है और 19 हजार से अधिक लोगों ने पसंद किया है। इस पर यूजर ने अपने प्रतिक्रियाएं भी दी है। एक यूजर ने लिखा है जबरदस्त दूसरे यूजर ने लिखा साड़ी में भी कमाल का डांस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top