अजीबोगरीब परंपरा परिवार के पुरुष सदस्य के मरने पर उनकी महिला सदस्य को अपनी उंगलियां कटानी पड़ती है

peculiar tradition

सोशल मीडिया पर अजीबो-गरीब खबरें हमेशा से ही फेमस होती रहती हैं। इस बार जो खबर काफी फैली है, वह सभी को हैरान कर देने वाली है। एक अजीबोगरीब प्रथा जिसमें यकीन करना काफी मुश्किल है।
भारत सहित कई सारे ऐसे देश है, जहां पर अजीबोगरीब परंपरा चलती है और लोग इससे करना शुभ मानते हैं।कुछ ऐसी भी प्रथा है जिसे रोका जा चुका है लेकिन कहीं न कहीं लोग अभी भी उन चीजों पर विश्वास करते हैं।

इंडोनेशिया में एक ऐसी प्रथा है कि अगर आपके परिवार में किसी की मृत्यु हो जाती है तो यहां रहने वाले दाने जनजाति की मान्यता है कि उनके महिला सदस्यों को उंगलियों को काटना पड़ता है। वहां के लोगों का यह मानना है कि ऐसा करने पर मृत व्यक्ति की आत्मा उनसे दूर रहती है और ऐसे शोक के दर्द का प्रतीक भी माना जाता है।

यह यही तक नहीं है बल्कि उनके परिवार में अगर कोई बच्ची है तो उसकी उंगलियों को भी उसके परिवारजनों द्वारा काट दिया जाता है।
वहां की महिलाओं को देखकर यह अनुमान लगाया जा सकता है कि यह प्रथा आज भी चलन में है। ढाई लाख से भी अधिक जनसंख्या वाली यह जनजाति गिनी के ऊंचे और घने इलाकों में रहती है।

अमेरिकी एक्सप्लोरर रिचर्ड आर्कबोल्ड ने जब इस इलाके में शोध किया था। तब यह रिपोर्ट भी सामने आई थी कि यहां के पुरुष अपने प्राइवेट पार्ट के ऊपर अलंकृत म्यान भी पहनते हैं और अपने मृतक परिवार को ममी बना कर रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top