बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अपने बोल्ड और बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इन दिनों वह अपने बॉयफ्रेंड और अपने रिलेशन को लेकर चर्चा में बनी है। उनका नया बॉयफ्रेंड आदिल और राखी सावंत का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें जबरदस्त देखने को मिल रहा है।
राखी सावंत का मजेदार वीडियो
राखी सावंत जिस तरह से अपनी ड्रामा की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनकी मस्ती और उनकी नौटंकी लोगों को खूब पसंद आती है। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उनके नए बॉयफ्रेंड आदिल एक दूसरे के साथ मस्ती और रोमांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देखेंगे एक छाता लेकर पोज दे रही होती है कि हवा की गति इतनी तेज की वह पीछे गिरने लगती है। वहीं खड़े आदिल उन्हें संभालते हैं और उनके छाता को लेकर बंद करते हुए नजर आ रहे हैं।
राखी आदिल का डांस वीडियो
View this post on Instagram
इसके साथ ही राखी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें राखी और बॉयफ्रेंड आदिल एक साथ शानदार डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। राखी और आदिल के बीच सेलिंग का मिस्ट्री देखने को मिल रही है। इस दौरान राखी और आदिल दोनों ने कैजुअल लुक में दिखे। राखी सावंत अक्सर अपने रिलेशनशिप के लिए विवादों में रहती हैं। बिग बॉस में वह अपने पति रितेश सिंह को सामने लाई, लेकिन शो के समाप्त होने के बाद ही वह दोनों अलग हो गए। जिसकी घोषणा उन्होंने सोशल मीडिया पर दी थी। अब वह अपने नए बॉयफ्रेंड आदिल को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।