जयमाला से पहले दुल्हे राजा पर चढ़ा श्रीवल्ली का बुखार

Srivalli's fever on the groom's king

पुष्पा द राइज एक ऐसी फिल्म जिसका फीवर अभी भी लोगों को सिर से नहीं उतरा है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होता है। इस फिल्म के डायलॉग गाने और डांस पर लोग शॉर्ट वीडियो और रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया करते हैं। आप देखेंगे तो सोशल मीडिया पर इससे जुड़े वीडियो की तो बाढ़ आई हुई है। हर कोई अपने हुनर को इस फिल्म के गाने और डांस को आजमाने की कोशिश में लगा हुआ है। अब इस कोशिश में दूल्हे राजा भी कैसे पीछे रह सकते थे, तो ऐसा ही एक वीडियो सामने आया जिसमें दूल्हे राजा ने भी लोगों के सामने दिखाया।

वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि जयमाला के वक्त दूल्हे राजा पर पुष्पा फिल्म का बुखार दिखने लगा। जब दुल्हन अपने दूल्हे को वरमाला डालने जा रही होती है, तभी दूल्हे राजा अपने दोस्तों को स्टेज पर बुलाते हैं। जिसके बाद सभी मिलकर श्रीवल्ली गाने पर डांस करने लगते हैं। दूल्हे राजा जैसे जैसे डांस करते हैं उनके दोस्त भी उन्हें फॉलो करते हैं। यहीं नहीं दूल्हे राजा ने दुल्हन के सामने मैं झुकेगा नहीं वाले स्टाइल को भी करके दिखाया।

दुल्हे राजा का यह अनोखा अंदाज दुल्हन के साथ वहां मौजूद सभी लोगों को पसंद आया। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल होने में पल भर का ही समय लगा। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इसे इंस्टाग्राम पर Naveen anna fan page नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिस पर यूजर्स लगातार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top