ब्राइडल लहंगे में दुल्हन के दमदार पुशअप अपने मसल्स का दिखाया जलवा

Strong pushups of bride in lehenga

इंटरनेट की दुनिया ऐसी है, जिसमें आप कुछ ऐसा जरूर देखेंगे जिसे देखने के बाद आपको हैरानी होगी। वैसे तो शादी से जुड़े वीडियो काफी वायरल होते हैं। कुछ वीडियो इतने मजेदार होते हैं कि देखकर ही मन खुश हो जाता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों भी धूम मचा रहा है। जिसमें आप शादी के अन्य रिवाजों या अन्य लोगों को छोड़कर दुल्हन को देखेंगे।

दुल्हन आपको लहंगे और हैवी गहनों में पुशअप करती हुई नजर आएंगी। यही नहीं पुशअप के बाद वह अपने मसल्स भी लोगों को दिखाती हैं।

वीडियो में आप देखेंगे दुल्हन ने भारी-भरकम ब्राइडल लहंगा पहना हुआ है। जिसके साथ उन्होंने काफी हैवी गहने भी कैरी किए हुए हैं। लेकिन इसके बावजूद भी वह जमीन पर लेट कर दोनों हाथों को रखकर पुशअप करते हुए नजर आ रही हैं। पुशअप के दौरान उनके चेहरे की खुशी को आप देख सकते हैं।

पुशअप के बाद वह खड़े होकर अपने मसल्स भी दिखाती हैं। इस वीडियो को देखने के बाद कुछ लोग उन्हें जिम ट्रेनर भी बता रहे हैं। कुछ लोग उनकी बॉडी की खूब तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो को दिनेश शुक्ला नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है।

जिसके साथ लिखा गया अगले लेबल का फिटनेस और शादी के जोड़े में पुशअप लगाते दुल्हन के 12 सेकंड के वीडियो को लोग कई बार देखना पसंद कर रहे हैं। यही नहीं इस पर कमेंट भी धुआंधार आ रहा है ।वैसे आपको कैसा लगा दुल्हन का यह पुशअप वीडियो कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top