इलाज के नाम पर तांत्रिक ने 16 वर्षीय लड़की से किए दुष्कर्म….

jks

जहां विज्ञान कितना आगे निकल चुका है इसके बावजूद फिर कुछ लोग अंधविश्वास के पीछे बातें हैं और इस अंधविश्वास के कारण उन्हें बहुत बड़ी रकम चुकानी पड़ती है। महाराष्ट्र से एक बेहद ही संगीन मामला सामने आया है। भिवंडी इलाके में एक नाबालिग से एक तांत्रिक ने इलाज के बहाने दुष्कर्म किया।

ठाणे जिले की एक औरत का आरोप है कि उसने एक तांत्रिक के कहने पर अपनी बेटी का बलात्कार करवाया। महिला ने बताया कि अंधविश्वास के चलते 16 साल की बेटी को तांत्रिक को सौंप दिया। उस लड़की के गले में बहुत ज्यादा दर्द हो रहा था और इलाज से जब बच्ची को आराम नहीं मिला था तो मां ने तांत्रिक का सहारा लिया।

तांत्रिक ने उसकी मां से कहा कि उसकी बेटी पर उसके मरे हुए चाचा की आत्मा का साया है और इसी कारण उसका तबीयत ठीक नहीं हो रहा है। इलाज के बहाने से तांत्रिक ने उस लड़की को जंगल में ले गया और उसका बलात्कार किया।

पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है और उसने बताया कि उसके गले में तेज दर्द रहता था और इसी के कारण तांत्रिक ने बताया कि उसके मरे हुए चाचा का साया उसके ऊपर मडरा रहा है। जिसके कारण उससे इस तकलीफ से गुजरना पड़ रहा है और इसी के इलाज के बहाने उसे जंगल में ले जाकर उसका बलात्कार किया। पीड़िता की मां खुद ही बेटी को जंगल लेकर गई थी।

आरोपी के खिलाफ पीओसीएसओ एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी तांत्रिक पीड़िता की मां और उसके एक परिचित को गिरफ्तार किया गया है। वही लड़की इस घटना से अभी तक उबर नहीं पाई है। उस लड़की की मां ‌के कारण उसके साथ ऐसा हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top