निशाना साध रही लड़की के आसन को देख यूजर्स हुए हैरान, हो रही चर्चा

target girl's posture

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां पर कुछ ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखने के बाद मुंह से ओएमजी निकल ही आते हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें लड़की के पॉस्चर को देखकर लोग अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं कर पा रहे हैं। वीडियो में लड़की को आप देखेंगे उसने न केवल अपनी बॉडी के लचीलापन से सटीक निशाने से लोगों को इंप्रेस किया बल्कि अपने टैलेंट से लोगों को अपना फैंस भी बना लिया। जिस पर लोग उसकी तारीफ के पुल बांध रहे हैं।

जबरदस्त निशाना साधा लड़की ने

वीडियो में आप देखेंगे लड़की को धनुष पकड़े हुए लेकिन इसमें ट्यूस्ट यह है कि वह लड़की इस धनुष को हाथों से नहीं बल्कि पैरों से पकड़ रखा है, साथ ही धनुष के साथ उसने तीर को भी लगाया है। यह तीर आम तीर की तरह नहीं बल्कि इस तीर में आग लगी हुई है। इस लड़की ने इतना खतरनाक स्टंट किया कि लोग देखते ही हैरान हो गए। लड़के का यह वीडियो देखते ही लोगों की आंखें खुली की खुली रह जा रही है और उन्हें अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो पा रहा है। कुछ सेकंड के बाद कैमरा रोटेट होता है और सामने एक टारगेट दिखाई देता है। जहां पर उस तीर से निशाना लगाना है। आग वाले तीर टारगेट की तरफ छोड़ती हुई लड़की का निशाना टारगेट के बीचो बीच जाकर लगता है। बिना किसी एक्सपर्ट की निगरानी में खतरनाक स्टंट करती लड़की ने एकदम सटीक निशाना साधा। इसके लिए बिना प्रैक्टिस के वह कुछ भी नहीं कर सकती तो जाहिर सी बात है इसके लिए काफी प्रैक्टिस की होगी।

26 सेकेंड के इस वीडियो पर व्यूज जमकर कमेंट दे रहे हैं। जिसे ट्विटर पर Dr Jaideep Arya नाम की आईडी से शेयर किया गया है। इस वीडियो को 30 हजार से अधिक लाइक आ चुके हैं। यही नहीं यूजर्स लड़की के इस हैरतअंगेज कारनामे की जमकर प्रशंसा भी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top