तालाब में छलांग लगाना लड़के को पड़ा भारी, हंस ने जो किया देख दंग हुए लोग

The boy got heavy to jump in the pond

सोशल मीडिया पर आपको हंसी मजाक से लेकर भावुक करने वाले
भी वीडियो मिल जाएंगे। यह ऐसा माध्यम बनता जा रहा है जो आपके मनो    रंजन के साथ आपको ज्ञान भी दे देता है। कुछ वीडियो तो इतने खूबसूरत होते हैं कि जिन्हें देखने पर कुछ ना कुछ जरूर सीखने को मिल जाता है।‌ जिस पर यूजर प्रतिक्रिया भी खूब देते हैं।

कुछ वीडियो इतने मजेदार होते हैं कि उन्हें देखने के बाद हंसी ही नहीं रुकती है। सोशल मीडिया इंसानों तक ही नहीं सीमित है इस पर पशु-पक्षियों से जुड़े वीडियो भी वायरल होते हैं, जो देखना लोग पसंद करते है। इसका सबसे बड़ा वजह है कि लोग पशु पक्षी को ऐसी हरकत करते सामने से नहीं देख पाते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उन्हें देखने को मिल जाता है। इसीलिए पशु पक्षी से जुड़े वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ करते हैं।

इसी कड़ी में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें आप एक हंस के मजेदार तरीके को देखेंगे। हंस का यह अंदाज देखकर आपको हंसी तो जरूर आएगी। दरअसल जिस तरह इंसान प्राइवेसी चाहते हैं वैसे ही पशु पक्षी भी अपने जीवन में प्राइवेसी चाहते हैं। जिस तरह से कभी हम इंसानों को हंसी मजा या कोई चीज पसंद नहीं आती है क्योंकि हमारा मूड खराब होता है। वैसे ही पशु पक्षियों में भी ऐसा देखने को मिल जाता है।

एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आप देखेंगे पानी में एक हंस बेहद ही आराम से तैर रहा है। इसी दौरान एक लड़का दौड़ते हुए आता है और पानी में छलांग लगा देता है। उसकी इस हरकत को देख हंस को बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता है और उसे गुस्सा आ जाता है, फिर वह उसे पकड़ने के लिए उसकी तरफ तेजी से भागता है और वह तेजी से दौड़ते हुए उस लड़के को पकड़ लेता है।

लड़का खुद को छुड़ाकर पानी से बाहर निकल भागता है। हंस और लड़के की इस हरकत को देखते हुए, वहां मौजूद लोग खूब हंसने लगे। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर biltekpluss के आईडी पर शेयर किया गया है। इस पर मेजर भी खूब कमेंट लिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है पक्षी भी जरूर कह रहा होगा कि नहीं नहीं इस तालाब में स्विमिंग अलाउड नहीं है। तो दूसरे यूजर ने लिखा मैं इस वीडियो को देखने के बाद अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहा हूं। क्या आपके साथ भी ऐसा हो रहा है? अगर हां तो कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top