स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन कर रहे थे डांस, तभी कुछ ऐसा हुआ जिसे भूल नहीं पाएंगे

The bride and groom were dancing on stage

शादी में कुछ ऐसे पल होते हैं जो हमेशा यादगार बन जाते हैं। शादी के कुछ ऐसे वक्त होते हैं, जो आपको बेहद ही ज्यादा इमोशनल कर देते हैं तो कुछ ऐसे मजेदार पल होते हैं, जिसे कोई भुलाना भी ना चाहे। अगर दुल्हन की बात की जाए तो शादी के बाद दुल्हन अपने मायके बहुत सारी चीजें अपने पीछे छोड़ जाती हैं। कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिसे छोड़ते वक्त दिल बैठा जाता है। कुछ दुल्हन के तो पालतू कुत्ते होते हैं जिसे छोड़ने वक्त काफी इमोशनल हो जाती है। सोशल मीडिया पर भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी के दिन पालतू गोल्डन रिट्रीवर के साथ नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं।
दूल्हा दुल्हन ने कुत्ते को लेकर किया डांस

इंटरनेट पर वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर एक गाने पर डांस कर रही हैं। इसी दौरान दूल्हा दुल्हन ने पालतू कुत्ते को लेकर डांस भी किया। हर वक्त काफी यादगार रहेंगा। जब कुत्ता कपल के गोद में था तो दूल्हे के चेहरे को चाटने लगा। अंत में दूल्हा-दुल्हन को कुत्ते के गालों पर किस करते हुए भी देखा गया।

जमकर वायरल हो रहा यह वीडियो

सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।‌ इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर golden retriever-Lilly नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। जिसे खूब लाइक मिलना है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया। मेरे लिए यह सब कुछ है। इस वीडियो पर कई अन्य यूजर्स भी खूब प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा है। एनिमल लवर लोगों को तो यह वीडियो कुछ ज्यादा ही पसंद आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top