दूल्हे की सासू मां ने स्टेज पर आकर किया ऐसा हंगामा, सारी महफिल हुई हैरान

Groom's mother-in-law did such a ruckus by coming on stage

सोशल मीडिया पर दूल्हा दुल्हन से जुड़े वीडियो खूब वायरल होते हैं और अगर शादी का सीजन चल रहा हो तो फिर मत पूछिए। सैकड़ों वीडियो तो हर रोज देखने को मिल जाएंगे। शादी वाले दिन दूल्हा दुल्हन का अलग ही अपना रौब रहता है। हर कोई उन्हें अटेंशन देता है और उनकी बातों को मानते हैं।‌ शादी में लोग उसे यादगार बनाने के लिए कुछ न कुछ नया ट्राई करते रहते हैं। कुछ नहीं तू डांस कुछ ऐसा कर देते हैं कि वह डांस हमेशा याद हो जाता है।

दूल्हे संग डांस करने आई सासू मां

इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देखेंगे कि दूल्हा दुल्हन स्टेज पर एक साथ डांस कर रहें और खुश हैं। तब भी कुछ ऐसा होता है जो देख हर कोई हैरान हो जाता है।‌ वीडियो में आप देखेंगे दूल्हा अपनी दुल्हन के साथ परफेक्ट मैचिंग करते हुए डांस कर रहा है। दुल्हन ने ऑफ वाइट कलर का लहंगा पहना हुआ है। दूल्हा ब्लैक एंड वाइट टैक्सिडो पहने हुए हैं तभी अचानक दूल्हे के साथ कुछ ऐसा होता है कि दुल्हन हैरान हो जाती है।

दरअसल स्टेज पर अचानक ही दूल्हे की सासू मां आ जाती हैं और वह पूरी महफिल का अटेंशन अपनी और खींच लेती हैं। जिन्होंने ब्लू कलर का लहंगा पहना हुआ है।

दुल्हन के उड़े होश

दूल्हे के साथ जब स्टेज पर सासू मां आकर शानदार पोज देती है तो इसे देखकर ही दुल्हन के होश उड़ जाते हैं। उसका चेहरा उस वक्त देखने लायक होता है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर thebridesofindia नाम के अकाउंट पर देखा जा सकता है। इस वीडियो को लोगों ने खूब लाइक किया है। इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया हम कुछ मदद नहीं कर सकते, लेकिन सच में बहुत अच्छा सीन देखने को मिला। यही नहीं इस वीडियो पर यूजर्स के कमेंट भी लाजवाब आ रहे हैं। वैसे आपको कैसा लगा यह वीडियो कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top