दुल्हन ने किया मुंह में नोट दबाए, बिंदास डांस, झूमती दुल्हन की लोगों ने की तारीफ

The bride pressed the note in her mouth

भारतीय शादी बिना डांस गाने के अधूरी रहती है। शादी में लोगों का डांस करना खूब देखा जाता है और इससे संबंधित वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। समय के साथ शादी में होने वाले रस्मों में भी परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं। पहले जहां दुल्हन शर्माएं हुए एक कोने में बैठी रहती थी। वहीं अब दुल्हन भी अपने शादी को खूब एंजॉय करती है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हन अपनी शादी से पहले ढोल नगाड़े पर पर झूमते नजर आ रही है।

दुल्हन ने ढोल पर किए जमकर डांस

वीडियो में देखा जा सकता है कि भारी भरकम लहंगे में सजी-धजी दुल्हन शादी से पहले ढोल पर भांगड़ा डांस करते नजर आ रही है। जैसे जैसे ढोल की आवाज बढ़ती है वैसे-वैसे दुल्हन भी तेजी से डांस करती नजर आ रही है। दुल्हन का अंदाज देख सभी हैरान है। दुल्हन जब वेडिंग वेन्यू में पहुंची तो खुशी से ढोल की आवाज पर झूम गए, वहां मौजूद लोगों ने दुल्हन पर नोट भी बरसाएं।

दुल्हन का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छाया

आयुषी नाम की इस दुल्हन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है- मैं हमेशा अपनी खुद की बारात निकालना चाहती थी। यही नहीं पोस्ट स्टेटमेंट में दुल्हन ने लिखा यह किसी शर्मीली दुल्हन के लिए नहीं है। इंस्टाग्राम पर ipglitz नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है।

जिस पर लाखों व्यूज आए हैं और 1 लाख 68 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में दिल और फायर की इमोजी भी ड्रॉप की गई है, लोगों ने दुल्हन के मजेदार डांस को पसंद करने के साथ ही दुल्हन की खूबसूरती की भी खूब तारीफ की है।आपको कैसा लगा बिंदास दुल्हन का बिंदास डांस कमेंट बॉक्स में लिखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top