वेडिंग वेन्यू तक दुल्हन की सहेली ने दुल्हन को पहुंचाया बाइक से.. देख लोग हुए हैरान

The bride's friend took the bride by bike till the wedding venue

शादी में अब ऐसे बहुत से रिवाज है जो बदलते जा रहे हैं या फिर यूं कहिए कि एक नया रूप लेते जा रहे हैं। पहले के समय में दुल्हन की एंट्री एकदम साधारण सी होती थी। वही दुल्हन का शरमाते हुए गर्दन नीचे झुकाके चले जाना। लेकिन अब शादी में दुल्हन की एंट्री एक ग्रैंड एंट्री बन चुकी है लोग कुछ न कुछ नया ट्राई करते रहते हैं।

अपनी शादी को स्पेशल बनाने के लिए दुल्हन की एंट्री को लोग ध्यान देते हैं और उसमें कुछ नया बदलाव करने की जरूरत सोचते हैं, ताकि उनकी शादी सभी को याद रहे। ऐसे ही दुल्हन की ग्रैंड एंट्री से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसमें दुल्हन की ग्रैंड एंट्री ने लोगों को चौंकाया भी और पसंद भी आया।

दुल्हन ने पहले के साथ लिए राइड के मजे-

जैसा कि आपको पता ही है कि लड़कियां भी अब बाइक चलाना जानती हैं। इस ग्रैंड एंट्री में भी दुल्हन की सहेली बाइक चला रही थी और दुल्हन उसके बाइक के पीछे बैठी राइट के भरपूर मजे ले रही थी।

वायरल हो रही वीडियो में आप देखेंगे बाइक पर दो लड़कियां नजर आ रही है, दोनों ने भारी-भरकम लहंगेऔर ज्वेलरी पहने हैं। वह खूब मस्ती करते हुए बाइक से चली आ रही है। वैल्यू तक इस वीडियो को आप इंस्टाग्राम के witty wedding नाम के अकाउंट पर देख सकते हैं। इस अकाउंट पर आपको ऐसे ही शादी से जुड़े वीडियो और उनके खास रस्मों से भरे वीडियो देखने को मिलेंगे।

सोशल मीडिया पर शेयर किए हुए इस वीडियो पर 17 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इस पर यूजर्स कमेंट भी कर रहे हैं। कई यूजर तो कमेंट किये है कि उन्हें लड़कियों का यह अंदाज बहुत पसंद आया। कई महिला यूजर्स ने लिखा है कि वह खुद की शादी में ऐसे एंट्री करना चाहेंगी, तो कईयों ने लिखा भारी-भरकम लहंगे के साथ बाइक चलाना क्या कमाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top