जिस भैंस ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया उसे चोरी के डर से मालिक ने 51 लाख में बेच दिया

b

आपको बता दें कि दुनिया में सबसे अधिक दूध देने वाली भैंस का नाम सरस्वती है। उसके नाम सबसे अधिक दूध देने का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है। सरस्वती के मालिक सुखबीर पेशे से किसान हैं। उन्होंने सरस्वती को चोरी होने की आशंका जताते हुए, 51 लाख रुपए में बेच दिया। उन्होंने बताया कि मुझे यही उपाय सबसे सही लगा सरस्वती को सुरक्षित रखने का।

इस भैंस के बारे में लोगों को तब पता चला, जब इसने 33.131 लीटर दूध देकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इसने 32.050 लीटर दूध देने वाली एक पाकिस्तानी भैंस को हराकर, यह वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। तब यह भैंस सुर्खियों में आई, सुखबीर सिंह को सरस्वती के रिकॉर्ड बनाने पर ₹2 लाख का नगद पुरस्कार भी दिया गया था।

सुखबीर बताते हैं कि उन्होंने लगभग 4 साल पहले सरस्वती को बरवाला के खोखा गांव में रहने वाले अपने ही मित्र से खरीदा। उन्होंने जब सरस्वती को खरीदा तब वह कई बच्चों को जन्म दे चुकी थी। किसान सुखबीर सरस्वती के दूध और सीमन को बेचकर 1 महीने में लगभग एक लाख से ज्यादा रुपए कमा लेते हैं।

सरस्वती ने कई वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं इसलिए उसे बेचने के लिए एक समारोह का गठन किया गया था। इस समारोह में कई राज्यों के किसानों को न्योता दिया गया था। जिसमें राजस्थान, यूपी, पंजाब से करीब 700 से ज्यादा किसान शामिल हुए थे। सभी लोग बोली लगाना शुरू किए और सरस्वती पर सबसे अधिक बोली लुधियाना के पवित्र सिंह ने लगाई और उसे ₹51 लाख में खरीद लिया।

सुखबीर ने मीडिया को बातचीत में बताया कि सरस्वती 29.31 किलो दूध देकर हिसार के प्रतियोगिता में प्रथम विजेता रही और हिसार में ही होने वाले सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ बफैलो रिसर्च के कार्यक्रम में सरस्वती ने 28.7 किलो दूध देकर फिर से प्रथम रही। हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड द्वाराआयोजित की गई एक प्रतियोगिता में सरस्वती ने 28.8 किलो दूध देकर हरियाणा का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top