इंटरनेट पर आपको जानवरों से जुड़ा वीडियो काफी देखने को मिलेगा। चैनल से जुड़े वीडियो और उनके क्यूट सी हरकतें लोगों को देखने में काफी अच्छा लगता है। इसे देखने के बाद लोग कहते हैं कि दिन बन गया। कुछ वीडियो तो इतने मजेदार होते हैं कि हंसी ही नहीं कंट्रोल होती है क्योंकि जानवरों और पक्षियों का अंदाज ही बेहद निराला होता है।
वैसे तो हम सभी को पता है कि बिल्ली जितनी नटखट होती है उससे ज्यादा कोई और जानवर शरारत नहीं करता होगा। लेकिन तोते को भी कम मत जानिए वह भी अपनी क्यूट सी हरकतों से लोगों का मन मोह लेती है और ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेती है। इन दोनों से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिससे आप देखेंगे तो आपकी भी हंसी निकल आएगी।
आप देखेंगे कि तोता बड़े आराम से बैठा हुआ है और उसके पीछे एक बिल्ली खड़ी रहती है। लेकिन बिल्ली शान्त से तो खड़ी नहीं सकती है।वह तोते को डराने की कोशिश कर रही है लेकिन कुछ ऐसा हो जाता है। जिसे देख लोग हंस पड़ते हैं। दरअसल तोता दूसरी तरफ मुंह करके बैठा हुआ है और बिल्ली उसे डराने के नियत से उसके पीछे खड़ी है।लेकिन तभी अचानक तोता मुड़ जाता है और बिल्ली के सारे प्लान पर पानी फिर जाता है। इसके बाद बिल्ली तोते को ऐसे दिखाने की कोशिश करता है कि जैसे उसने कुछ किया ही ना हो। यूजर्स को यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है।
Just checking the walls.. 😅 pic.twitter.com/qWbiqbdVPP
— Buitengebieden (@buitengebieden_) January 16, 2022
यह वीडियो टि्वटर पर buitengebieden नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो पर लोग अपनी प्रतिक्रिया भी खूब दे रहे हैं। 15 लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को देखा है। इस पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- यह वाकई दिल को छूने वाला वीडियो कसम से बहुत मजा आ गया, तो दूसरे यूजर ने लिखा- वीडियो देखने के बाद मैं अपनी हंसी कंट्रोल भी नहीं कर पाया। सच में यह वीडियो इतना खूबसूरत है कि लोग इसे देखना ही चाहेंगे। आप भी देखकर बताएं कि आपको कैसा लगा यह वीडियो कमेंट बॉक्स में लिखें।