सड़क पर खाने की वस्तु लेकर घूम रहा था बच्चा, अचानक चूजों ने बोल दिया हमला,

The child was walking on the street with the food item

इंटरनेट की दुनिया में मनोरंजन के लिए हर रोज हजारों लाखों वीडियो वायरल होते हैं। दुनिया में हर इंसान अब इंटरनेट से जुड़ा हुआ है पल-पल की खबरें देश दुनिया में होने वाले भयभीत करने वाले और मनोरंजन करने वाले वीडियो भी वायरल होते हैं। इसी वजह से लोगों ने इंटरनेट को ही अपनी एक दुनिया बनाई है। जिसमें उनके हर भाव से जुड़े वीडियो मिल जाएंगे। सोशल मीडिया पर बच्चों से भी जुड़े वीडियो देखने को मिलते हैं। बच्चों के वीडियो बेहद ही फनी और मजाकिया होते है। कुछ वीडियो में तो बच्चों की बहादुरी देखकर भी दिल खुश हो जाता है लेकिन कभी-कभी कुछ डरपोक बच्चों के वीडियो भी देखने को मिलते हैं, जिन्हें देखकर हंसी बिल्कुल भी नहीं रुकती है। यह मजेदार वीडियो हो जाते हैं हालांकि बच्चा डर से भले रो रहा हो लेकिन सामने वाला देख देख कर उसे हंस जरूर देगा।

एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बच्चा बाजार से कुछ सामान प्लास्टिक में लेकर आ रहा होता है। रास्ते में मुर्गी के बच्चों की नजर उस बच्चे के थैले पर पड़ जाती है। बस सब उस बच्चे के पीछे पड़ जाते हैं और साथ मिलकर उस बच्चे के पीछे पीछे दौड़ने लगते हैं। जिसे देखकर बच्चा काफी डर जाता है और सहम भी जाता है। डरा बच्चा रोते हुए भागना शुरू कर देता है। यही नहीं आप देख सकते हैं बच्चा रोते भागते हुए लोगों को अपना बचाव करने के लिए भी आवाज लगाता हुआ सुनाई दे रहा है। दौड़ते दौड़ते बच्चे के रोने की आवाज काफी ज्यादा तेज हो गई है। वीडियो देखकर लोगों को खूब हंसी आ रही है।

प्लास्टिक के उस थैले को लेकर रोता बच्चा दौड़ रहा है आवाज लगा रहा है लेकिन जब कोई उसकी सहायता के लिए नहीं आता है तो वह थक जाता है और उस प्लास्टिक को वहीं पर जमीन पर फेंककर भागने लगता है फिर क्या सारे चूजे उस प्लास्टिक के थैले पर झपट पड़ते हैं। बच्चा अपनी जान बचाकर भाग जाता है। बच्चे का यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं। यह मजेदार वीडियो यूट्यूब पर youpiyahe अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो को एक करोड़ लोगों ने देखा है और 38 हजार से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है। इस पर हंसने की इमोजी भी ड्राफ्ट की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top