स्कूल के फंक्शन में स्टाइल मार रहे लड़के को अपने डांस का मजा चखाया लड़की ने

The girl enjoyed her dance to the boy

सोशल मीडिया पर समय-समय पर कुछ न कुछ नए ट्रेंड चलते रहते हैं। जिस तरह से डांस का दौर चला है कि लोग इसका भरपूर लाभ उठाते हुए अपने डांस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया करते हैं। अनेकों वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिलते हैं। इन वीडियो के माध्यम से लोग खूब प्रसिद्धि भी पा रहे हैं। जैसा कि आप सभी को पता है कि आजकल तो स्कूल के फंक्शन में भी डांस का क्रेज बन चुका है।स्कूल में पहले कुछ खास फंक्शन पर ही डांस होते थे लेकिन अब फंक्शन में डांस का आयोजन तो जरूर होता है। ऐसा ही एक स्कूल का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें स्कूल के छात्र छात्राओं ने डांस किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचाने के साथ ही हर घर में पसंद किया जा रहा है।

लड़की का डांस देख स्टेज छोड़ भागा लड़का

वायरल वीडियो में आप देखेंगे स्कूल में कोई फंक्शन मनाया जा रहा है जिस दौरान ढेर सारे बच्चे वहां मौजूद हैं। वहीं पर भोजपुरी गाना बैकग्राउंड में बज रहा है और सामने खाली जगह पर एक लड़की और एक लड़का डांस करने आते हैं। आप देखेंगे भोजपुरी गाने पर लड़का तो पहले स्टाइल मारता है लेकिन लड़की शुरू से ही डांस का कमाल दिखा देती है। स्टाइल मारते हुए इस लड़के की नजर जब लड़की के डांस हुआ पड़ती है तो वह खुद ही शर्म आ जाता है और उसे बात समझ में आ जाती है कि मेरी स्टाइल किसी काम की नहीं है। वह स्टेज पर और पीछे भाग जाता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by BKS 💕💗 (@memes.bks)

जैसे ही वह पीछे भागता है हूटिंग शुरू हो जाती है। सभी बच्चे हूटिंग करते हुए सुनाई देने लगते हैं। जिसके बाद शायद उसे कुछ महसूस हुआ हो वह फिर वापस आता है और लड़की के साथ एक बार फिर झूमने लगता है। वीडियो में आप सुन सकते हैं हूटिंग के साथ तालियों की आवाज भी सुनाई दे रही है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट memes.bks पर शेयर किया गया है। वीडियो पर जबरदस्त कमेंट से आ रहे हैं और लोग इस पर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। जिसे 3000 से अधिक लोगों ने लाइक किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top