सोशल मीडिया पर शादी से जुड़ा वीडियो आए दिन वायरल होता रहता है। वैसे भी शादी के सीजन में शादी से जुड़े वीडियो की तो भरमार ही होती है। सोशल मीडिया पर शादी से ही जुड़ा एक वीडियो खूब छाया हुआ है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक दूल्हा और दुल्हन जयमाला के लिए स्टेज पर खड़े हैं। जिसे देखने के बाद आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी क्योंकि यह वीडियो है ही इतना मजेदार।
दूल्हा और दुल्हन अपनी शादी में कई बार ऐसी हरकतें भी करते हैं। जिसे देखकर लोगों को हंसी आ जाती है। ज्यादातर जयमाला के समय आपको कुछ ना कुछ हंसी मजाक का माहौल मिल ही जाता है। वायरल वीडियो भी इसी से जुड़ा है। स्टेज पर जयमाला की तैयारी हो ही रही है कि स्टेज पर दुल्हन वरमाला लिए एक दूसरे के सामने खड़े हैं।
घरवाले और दोस्त पीछे खड़े हैं, दुल्हन जैसे ही दूल्हे पर जयमाला डालना चाहती, तभी दूल्हे के दोस्त दूल्हे को मजबूर करते हैं बैठने के लिए, ताकि दुल्हन को कोई दिक्कत ना हो। वह काफी अच्छे से जयमाला डालती है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर भड़क गए हैं।उनका मजाक बनाया जाता है। अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करते हुए लिखा है, जयमाला का मजाक बना रखा है, जो एक पवित्र चीज है। वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, लड़कियों को यह हरकतें पसंद भी आती हैं।
View this post on Instagram
एक यूजर का कहना है कि इस वीडियो को देखने के बाद उसे उसकी बहन की शादी याद आ गई। इसके अलावा और कई यूजर्स ने दूल्हा-दुल्हन की अलग अलग अंदाज में तारीफ की है। आप वीडियो के कमेंट बॉक्स में अपने विचार लिखें।