बछड़े पर अजगर ने किया हमला, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल

The python attacked the calf

खतरनाक जानवरों में सांप की गिनती होती है। जो भले जमीन पर रहता है। लेकिन उसके एक बार काटने मात्र से ही इंसान हो या जानवर मृत्यु तो निश्चित होती है। सोशल मीडिया पर भी सांपों से जुड़ा वीडियो हजारों देखने को मिलेंगे। कभी सांप के कारनामे हैरान कर देते हैं तो कभी सांप के साथ हुए हादसे हैरान कर देते हैं। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला सांप उससे ही जुड़ा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक विशालकाय अजगर को आप देखेंगे।

वीडियो में आप देखेंगे एक विशालकाय अजगर एक बछड़े को निकलने की कोशिश कर रहा है। यह अजगर मामूली नहीं बल्कि 10 फिट लंबा है। 10 फीट लंबे अजगर ने गाय के एक बछड़े को इस तरह से कुंडली बांध कर फंसा लिया है कि वह बछड़ा लाख कोशिश कर रहा है। बावजूद इसके अपने आपको वह आजाद नहीं कर पा रहा है। अजगर भी उस बछड़े को अब निगलने के प्रयास में हैं। लेकिन गांव वालों के नजर जब उस पर पड़ती है तो वह गाय के बछड़े को बचाने के लिए दौड़ते हैं। गांव वाले बड़े-बड़े डंडे लेकर उस अजगर पर हमला करते हैं। जो गाय के बछड़े को निकलने की कोशिश में है। लेकिन वह अजगर अपनी मजबूत पकड़ को बनाए हुए हैं और बछड़े को मौत के घाट उतारने की पूरी कोशिश में है।

गांव वालों के प्रयास से गाय के बछड़े की जान जाते-जाते बच जाती है। अजगर और बछड़े के बीच का यह बेहद ही रोचक वीडियो यूट्यूब अकाउंट @big animals से शेयर किया गया है। इस वीडियो में अजगर ने सबका दिल दहला दिया है। वीडियो देख कर अच्छे से अच्छे लोगों की हालत खराब है। जिस तरह से अजगर ने बछड़े को झगड़ा था। वह देखकर आप भी अजगर की क्षमता का अंदाजा लगा सकते हैं। अगर उस जगह इंसान हो तो बच पाना मुश्किल ही है। वैसे भी अजगर की कुंडली से कोई बचता नहीं है। यह ऐसा जकड़ता है कि हड्डी तक टूट जाती है। इस रोचक से वीडियो खूब पसंद कर रहे हैं और हैरानी भी जता रहे हैं। जिसे हजारों से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top