कछुए को छोटा जीव समझ पंगा ले लिया सांप ने ऐसा पलटा पासा जान बनी आफत में

The snake took the turtle as a small creature

सोशल मीडिया की दुनिया में जंगली जीव जंतुओं से जुड़े मजेदार और बेहद ही रोमांचक वीडियो देखने को मिल जाते हैं। यह वीडियो अक्सर कुछ ऐसे कारनामे दिखा देते हैं। जो शायद किसी ने कल्पना भी न की हो। जंगल का जीवन बेहद ही मुश्किल होता है यहां पर हर पल जान का खतरा बना रहता है। कई बार अपने शिकार को पाना भी ऐसा हो जाता है कि जान भी जोखिम में चले जाती हैं या फिर कभी कभी शिकारी खुद ही शिकार हो जाता है। जैसा सबको पता है संघर्ष का नाम ही जीवन है और यही नियम जंगल पर भी लागू होते हैं। अगर आप संघर्ष करते हैं और ताकत दिखाते हैं तो शिकारी जानवर से खुद की रक्षा भी कर लेते हैं। जंगल से जुड़े जानवरों के वीडियो देखना बेहद दिलचस्प होता है। इनके बीच की लड़ाई जिंदगी जीने का संघर्ष और फिर हार मान जाने की स्थिति भी बेहद रोचक होती है। जानवरों में इन दिनों एक वीडियो देखने को मिला है। जिसमें हम कछुए को देखेंगे वैसे तो दुनिया भर में 356 प्रजातियां कछु की खोज की जा चुकी है।ऑस्ट्रेलिया और अंटार्कटिका महाद्वीप को छोड़ दुनिया भर में यह जीव पाए जाते हैं जो समुद्र से लेकर नदी और तालाबों में निवास करते हैं।

शांत स्वभाव के कछुआ होते हैं यह सबको पता है लेकिन कभी-कभी ऐसे जानवरों को भी आप एग्रेसिव में देख सकते हैं। वीडियो में आप देखेंगे एक कछुआ आराम से बैठा है तभी उसके पास एक सांप आता है। सांप कछुए को अपना शिकार बनाने की कोशिश करता है। आप देख सकते हैं किस तरह से कछुए ने सांप को दबोचा और सांप कछुए का शिकार करने की फिराक में था और पासा पलट गया। वह कछुए का ही शिकार हो गया। कछुए ने उसका मुंह दबोच लिया। वीडियो देखकर आप एक शांत स्वभाव के जानवर को इतना ज्यादा गुस्सा भी हो सकता है और इसीलिए कहा भी जाता है कि किसी को देखकर उसकी शक्ति को नहीं आकना चाहिए।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से देखा जा रहा है और लोग कछुए की इतनी उग्र रुप को देखकर हैरान भी हैं। इस वीडियो को यूट्यूब अकाउंट @wild East animal पर शेयर किया गया है। वीडियो में कछुए ने सबका दिल जीत लिया है। जिसे लाख से भी ज्यादा बार देखा गया है और हजारों लोगों ने पसंद करने के साथ ही कछुए के ऐसे स्वरूप को देखकर हैरानी भी जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top