क्लास रूम में लड़की का जबरदस्त डांस देखकर, फ्लाइंग किस करने लगे क्लासमेट

tremendous dance of the girl in the class room

स्कूल लाइफ लोग अपनी जिंदगी में भले भूल जाए, लेकिन कॉलेज की लाइफ लोगों के जिंदगी का बेस्ट समय होता है। इस समय को कोई भूलता नहीं है और अपने अच्छे और प्यारे बिताए समय हमेशा यादगार रहते है। फिर जब कॉलेज का आखिरी दिन होता है तो हर कोई भावुक होता है तो अंतिम दिन लोग खूब सेलिब्रेट भी करते है।

इसी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर देखा गया है, जिसमें क्लास रूम में कुछ ऐसा धमाल मचता है जिसे सोशल मीडिया पर भी लोग खूब पसंद कर रहे है।

दरअसल वायरल वीडियो में कॉलेज का एक क्लासरूम दिख रहा है। जहां पर लड़के और लड़कियां बैठे हुए है। वही बेंच पर एक लड़की भोजपुरी गाने पर जबरदस्त डांस करते हुए नजर आ रही है, जिस दौरान वहां बैठे लड़के और लड़कियां उसकी तरफ फ्लाइंग किस करते हुए झूम भी रहे है।

वायरल वीडियो में बेंच पर खड़ी होकर एक लड़की भोजपुरी गाना “पतली कमरिया मोरी हाय हाय” पर डांस कर रही है। जबरदस्त अंदाज और एक्सप्रेशन देखकर वहां बैठे लड़के और लड़कियां अपने आप को रोक नहीं पाते और फ्लाइंग किस करते हुए खुद भी झूमने लगते है।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने धमाल मचा रखा है, जिसे इंस्टाग्राम पर @ketki_ Sharma 1 पर शेयर किया गया है। वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचाया हुआ है। जिसे 46 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस वीडियो को यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी खूब आ रही है। एक यूजर ने लिखा है वाह क्या शानदार डांस और माहौल है तो दूसरे यूजर ने लिखा पूरे क्लास की एनर्जी जबरदस्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top