बूढ़े दूल्हे को देखते ही दुल्हन का फूटा गुस्सा, कहा यह मुझे क्या सुख देगा

The bride got angry on seeing the old groom

शादी लड़के और लड़की के जीवन का सबसे सुखद और बड़ा फैसला होता है। शादी में लोग सोच समझकर जीवनसाथी का चुनाव करते है क्योंकि यह पूरी जिंदगी का सवाल होता है। जहां पूरा जीवन एक दूसरे के साथ बिताना होता है। जहां आज के समय में लड़के और लड़कियां दोनों ही अपने पसंद से शादी करते है और अपने दूल्हे दुल्हन का चुनाव करते है। वही सोशल मीडिया पर पति खोजने का एक वीडियो वायरल हुआ है जो सबको बहुत चौंका रहा है।

बोले शख्स से मां-बाप करा रहे थे शादी

एक बेटी का रिश्ता जब मां-बाप ढूंढते है तो लड़के की नौकरी, जात पात उसका पूरा बायोडाटा निकालते है और चीजों को लोग भले इग्नोर कर ले, लेकिन उम्र और पढ़ाई लिखाई के साथ नौकरी वाला लड़का हो। ऐसा ही इस वीडियो में भी देखा जा रहा है, जहां लड़की की शादी हो रही है लेकिन दूल्हे की उम्र लड़की से बहुत ज्यादा है।

बिना सोचे समझे वे बूढ़े शख्स से शादी करा रहे है और यह भी नहीं सोचा कि लड़की की जिंदगी पर क्या असर होगा। वह मानसिक और शारीरिक रूप से कितनी परेशान रहेगी। इस बात का जवाब दुल्हन ने दिया जिसे आप वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते है।

लड़की अपने परिजनों को समझाते हुए कहती है कैसे बूढ़े शख्स से शादी कर उसकी लाइफ बर्बाद हो जाएगी। कुछ दिनों बाद ही इसका निधन हो जाएगा, फिर मेरा क्या होगा? यहां एक रिश्तेदार लड़की को यह कह कर समझाने की कोशिश करता है कि दूल्हे की अच्छी खासी नौकरी है, इस पर दुल्हन कहती है मैं क्या नौकरी को चाटूंगी इसके साथ कभी सुखी नहीं रह पाऊंगी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें आप जो यह वीडियो देख रहे है वह असली वीडियो नहीं है, बल्कि समाज को जागरूक करने के लिए एक नुक्कड़ नाटक का वीडियो है। हालांकि इस वीडियो में जो संदेश दिया गया है उस पर सभी गौर कर रहे है। @Jaiky yadav16 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top