खूंखार तेंदुए पर जब छोटा साही पड़ा भारी, खून से लथपथ शरीर में तड़पता रहा तेंदुआ

When the small porcupine had a heavy toll on the dreaded leopard

तेंदुआ ऐसा खतरनाक जानवर जिसके चंगुल में आने का मतलब है कि मौत के मुंह में चले जाना। यह जानवर जंगल में छोटे जानवरों को अपना शिकार बनाते है और इसी से पेट भरते है‌। यह जानवर बेहद ही खूंखार और भयानक होते है। इनकी लड़ाइयां तो ऐसी होती है जो देखकर ही दिल दहल जाता है।

इन जानवरों के आक्रामक रूप और हमले पर कभी-कभी कुछ छोटे जानवर भी भारी पड़ जाते है और अपने अनोखे लड़ाई के साथ ही अपने आकार रूप से इन्हें मात दे देते है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला वायरल हो रहे वीडियो में जिसमें एक तेंदुए और एक साही के बीच भयंकर लड़ाई हो रही है।जीत किसकी होती है यह इस वीडियो में आप देखेंगे..

वायरल हो रहे वीडियो में आप देखेंगे एक छोटा साही अपने बिल से निकलकर जंगल में घूमता है, तभी अचानक तेंदुए की नजर उस पर पड़ती है, फिर क्या वह साही के सामने आ धमकता है और साही को घेर लेता है। तेंदुए को देखकर साही थोड़ा डर जाता है क्योंकि वह अकेला ही रहता है लेकिन वह खुद को सुरक्षित करने के लिए अपने कांटेदार शरीर के लिए तेज रफ्तार से वहां से भागने की कोशिश करता है, पर तेंदुआ उसके पीछे पड़ जाता है।

शायद तेंदुए की किस्मत ही खराब थी कि वह बिना कुछ सोचे समझे साही को पकड़ने के लिए दौड़ पड़ता है। अंततः उसे पकड़ भी लेता है लेकिन साही को पकड़ना उसकी भारी गलती थी। जैसे ही उसने साही के शरीर को पकड़ा उसके शरीर के नुकीले कांटे तेंदुए में चुभने लगे। बावजूद इसके तेंदुआ हार नहीं मान रहा था और साही को पकड़ने के लिए दौड़ ही रहा था लेकिन साही कहां पीछे रहने वाला जैसे ही तेंदुआ छपटता है, साही का पूरे शरीर का काटा तेंदूए में चुभ जाता है और तेंदुए के शरीर से खून निकलने लगता है।

अपनी कांटेदार शरीर की वजह से तेंदुआ से साही बच जाता है और अपनी जान बचाकर वहां से भाग जाता है लेकिन इधर तेंदुआ दर्द से तड़प रहा होता है यह वीडियो यूट्यूब अकाउंट @ReasoningBEHIND के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे लाख बार देखा जा चुका है और हजारों लोगों ने पसंद किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top