बेटे लक्ष्य के साथ खेलते हुए भारती सिंह का वीडियो हो रहा वायरल देखते हैं हंस पड़ेंगे आप

The condition worsened due to the swift attack of the mongoose

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती है। उनका कॉमेडी सेंस लोगों को बेहद पसंद आता है। वह किसी भी शो में अगर पहुंचते हैं तो अपने कॉमेडी से लोगों का दिल जीत लेती है। भारती सिंह की कॉमेडी ने किसी का ऐसा दिल जीता कि वह उस उन पर अपना दिल हार बैठे। यह कोई और नहीं बल्कि हर्ष लिंबाचिया हैं जिन्होंने भारती सिंह को प्रपोज किया और फिर उनसे शादी की। शादी के बाद में एक बच्चा भी हुआ जिसका नाम लक्ष्य रखा गया है हालांकि प्यार से इसे गोला बुलाया जाता है।

भारती और हर्ष अक्सर अपने बेटे गोला के साथ कोई न कोई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते है। उनका अंदाज उनके चाहने वालों को खूब पसंद आता है। गोला की प्यारी सी हरकतें लोगों का दिल भी जीत लेती है।

गोला के साथ शरारत करती नजर आई भारती

सोशल मीडिया पर भरती सिंह ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह अपने बेटे गोला से बातचीत करते हुए नजर आ रही है। आप देख सकते हैं वह गोला के साथ खेलते हुए नजर आ रही है। वह गोला को गुदगुदी कर रही है तो वह खिलखिलाकर हंस रहा है। उस बच्चे की प्यारी सी हंसी ही दिल जीत ले रही है। गोल मटोल सा गोला इतना प्यारा हंसता है और हंसते हुए हां हां करता है कि दिल करता है उसे गोद में उठाकर खेलना लिया जाए।

सोशल मीडिया पर छाया भारती का यह वीडियो

गोला और भारती का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। इन्होंने अपनी प्यारी सी मुस्कान और हंसी से दिल जीत लिया है। जहां गोला को हंसाते और गुदगुदाते नजर आ रही भारती तो वही गोला भी मां के साथ खेल खेल कर खूब मजे ले रहा है और अपने क्यूटनेस से फैंस काफी दिन जीतने रहा है। सोशल मीडिया पर भारती का यह वीडियो काफी देरी से देखा जा रहा है। जिसे यूट्यूब अकाउंट PR media पर शेयर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top