शिकारी बाज पक्षी हुआ मुर्गी का शिकार, मंजर ऐसा खौफनाक दिल दहल जाए

hawk bird hunted chicken

शिकारी जानवरों से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखने को मिलते है। जिनमें उनका अंदाज उनका कमाल और उनकी सतर्कता सभी से लोग वाकिफ होते है लेकिन क्या आपको पता है कि शिकारी पक्षी भी दुनिया में बहुत मशहूर है। जिनमें से सबसे खतरनाक बाज को माना जाता है। यह सबसे ज्यादा खतरनाक शिकारी पक्षी है। जिसकी तेज रफ्तार इसे बेहद ही खौफनाक बना देती है।

बाज की रफ्तार ऐसी है जिसे जानकर आप के भी होश उड़ जाएंगे। एक बार 320 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक रफ्तार से उड़ सकता है, और पलक झपकते ही जमीन पर उतर कर अपने शिकार को लेकर आसमान में उड़ सकता है। यही नहीं धरती पर भी सबसे तेज दौड़ने वाला पक्षी होता है।

इसी दुनिया का सबसे खतरनाक पक्षी माना जाता है। लगभग 6 किलो का वजन उठाकर आसमान में यह अकेला पक्षी उड़ सकता है। बाज मछलियां, चूहे, खरगोश, हिरण, मुर्गियों के अलावा खतरनाक सांपों का भी शिकार कर लेता है। यही नहीं यह छोटे आकार की लोमड़ी और हिरण को भी अपने चोंच में दबाए आसमान में उड़ जाता है और अपना भोजन बना लेता है। क्या कभी आपने यह शिकारी पक्षी को शिकार को लेकर आसमान में उड़ते हुए या शिकार करते हुए देखा है।

सोशल मीडिया की दुनिया में आपको कुछ अनोखा इसीलिए देखने को मिलता है क्योंकि वहां कुछ न कुछ नया शेयर किया ही जाता है। एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें शिकार के चक्कर में बाज खुद शिकार बन जाता है। यह बेहद ही अनोखा और अलग सा वीडियो है। इस वीडियो में बाज मुर्गी के बच्चों का शिकार करने आया था लेकिन मुर्गी का शिकार खुद ही बन बैठा।

दरअसल छोटे आकार का एक बाज मुर्गी के बच्चों का शिकार करने के लिए जैसे ही नीचे उतरा। वैसे ही अपने बच्चों को बचाने के लिए मुर्गी उस पर झपट पड़ती है मुर्गी के अचानक हमले से बाज घबरा जाता है और उड़ जाता है। मुर्गी भी कम नहीं थी वह भी अपने पैरों से उसे पकड़कर चोंच से इतना मारता है, वह घायल सा हो गया और अपनी जान बचाने के लिए उसे उड़ना ही पड़ा।

शिकारी जानवरों का ऐसा भयानक हाल देखकर हर कोई दंग रह गया। आखिर मुर्गी ने अपने बच्चे के लिए ऐसे भयानक से जानवर को भी हरा दिया है। यह वीडियो यूट्यूब अकाउंट @Vichitra 4u पर शेयर किया गया है। जिसे लाखों बार देखा जा चुका है और इस पर हजारों लोगों ने पसंद करने के साथ ही अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top