2 साल का झारखंड का गूगल बॉय, देता है हर सवालों का सेकंडों में जवाब

2 year old google boy of jharkhand

सोशल मीडिया पर तो हमें आए दिन ऐसे समाचार सुनने को मिल जाते हैं। जिसे सुनने पर हमें अपने कानों पर विश्वास नहीं होता। ऐसी खबरें हमें पूरी तरीके से आश्चर्य में डाल देती हैैं। हैरत में डालने वाली एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिसमें एक 2 साल के लड़के को दिखाया गया है, जो कि इतना ज्यादा इंटेलिजेंट है कि जिसकी कोई सीमा नहीं।

2 साल की उम्र में तो लड़के अच्छे से बोल भी नहीं पाते और इतनी छोटी उम्र में यह लड़का सभी सवालों के जवाब ऐसी दे रहा है। जैसे इसने काफी पढ़ाई कर रखी हो।

जब 2 साल के बच्चे ने सबको डाला हैरत में-

वायरल वीडियो काफी हैरान करने वाला है क्योंकि आप वीडियो में देख सकते हैं एक छोटा बच्चा जिसकी उम्र केवल 1.5 साल ही है और यह लड़का इतना ज्यादा बुद्धिमान है। जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते। इस लड़के से अगर आप किसी भी प्रदेश के मुख्यमंत्री, देश के प्रधानमंत्री किसी भी सब्जी या फल का इंग्लिश में नाम इत्यादि पूछेंगे तो यह लड़का चंद सेकेंड में ही इसका जवाब दे देगा। जैसा कि हम वीडियो में देखे सकते हैं।

इन सब चीजों पर जब उसकी मां से पूछा गया तो बच्चे की मां ने बताया कि मैं तो इसे खेलते खेलते ही यह सारी बातें बताती हूं और यह तुरंत ही इन बातों को सीख जाता है। सोशल मीडिया पर इस बच्चे का यह वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

बच्चे की इस वीडियो को यूट्यूब पर principle of news नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है और इस वीडियो पर अभी तक 3.5 लाख व्यूज जा चुके हैं। आपको बता दें कि यह वीडियो झारखंड का है और इस लड़के की बुद्धि को देखकर सभी लोग इस लड़के को झारखंड का गूगल बॉय भी बुला रहे हैं। वैसे इस लड़के के टैलेंट पर आपके क्या विचार हैं हमें कमेंट में जरूर बताइए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top