मूंगफली के खेत में दिखा 24 फीट का बड़ा अजगर देखते ही हालत हुई खराब

24 feet big python seen in groundnut field

बिहार के अररिया से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है जहां मूंगफली के खेत में किसान अपना काम कर रहे थे। ऐसे ही समय में अचानक 24 फीट लंबा विशालकाय अजगर सामने आ जाता है देखते है। वह किसान खेत से भाग खड़ा हुआ और तुरंत ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। पूरे गांव में यह खबर जंगल में आग की तरह फैली और लोग किसान के खेत के पास इकट्ठा होने लगे। गांव वालों ने ही जाल के मदद से अजगर को पकड़ा कुछ लोगों ने उस पर लाठी भी मारी जिसकी वजह से वह घायल हो गया। स्थानीय वन विभाग अधिकारियों को जब इसकी खबर हुई तो वनपाल ने सांप को रखने से मना कर दिया। जिसके बाद अजगर को खुले मैदान में ले जाकर छोड़ दिया गया।

जानकारी के अनुसार किसान के खेत में 24 फीट लंबा अजगर मिलने की सनसनी ने सबको हैरान किया। पचीरा पंचायत के मुखिया महेंद्र मंडल ने बताया कि नगर माइनर नहर के समीप मूंगफली के खेत में यह विशालकाय अजगर देखा गया। जिससे स्थानीय लोगों की मदद से जाल की सहायता से पकड़ा गया। जिसकी सूचना रानीगंज वाटिका के वनपाल को दी गई लेकिन प्रदीप सिंह ने अजगर को रखने से मना कर दिया है तो इस अजगर को समराह के समीप एक मैदान में छोड़ दिया गया।

यह विशालकाय अजगर खेतों में चढ़ने वाले बकरियों और पालतू जानवरों को अपना शिकार बनाते हैं। हम लोगों को भी अजगर का खतरा बना रहता है। वन कर्मियों और स्थानीय लोगों की अगर मानें तो केवल रानीगंज वृक्ष वाटिका में 40 से अधिक अजगर मौजूद है। रानीगंज वृक्ष वाटिका से निकलकर अजगर अक्सर आबादी वाले इलाकों में चले जाते हैं इसीलिए अजगर को वाटिका में रखने से मना किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top