23 साल बाद पाकिस्तान की जेल से भारत आया शख्स देश ने बहुत खुशी से छलके आंसू

32 साल बाद पाकिस्तान की जेल से भारत आया शख्स देश ने बहुत खुशी से छलके आंसू

पाकिस्तान से 23 साल बाद रिहा होकर भारत देश लौटे प्रहलाद सिंह राजपूत, अपनी सरजमीं पर लौटने के बाद उनकी खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं रहा। मध्य प्रदेश के सागर जिले के रहने वाले प्रहलाद सिंह राजपूत जो पिछले 13 साल से पाकिस्तान की जेल में बंद थे। कल उन्हें अमृतसर के अटारी बॉर्डर से भारत लाया गया। इस दौरान उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं था और वह खुशी के मारे रो पड़े।

1998 में घर से लापता हो गए प्रहलाद का किसी को पता भी नहीं चला था। परिवार वालों ने गुमशुदगी की सूचना पुलिस में दी थी लेकिन तभी घर वालों को सूचना मिली कि प्रहलाद सिंह नाम का एक व्यक्ति पाकिस्तान के जेल में बंद है। फिर घर वालों ने उच्च अधिकारियों से उसकी रिहाई की बात की। इतने सालों की मेहनत के बाद अब 2021 में उनकी रिहाई हुई है।

मानसिक रूप से कमजोर प्रहलाद सिंह

1998 में जब प्रह्लाद घर से गायब हुए थे तो घर वालों ने उनकी मानसिक स्थिति कमजोर होने की भी सूचना पुलिस को दी थी। जिसके वजह से अपने गांव से पाकिस्तान बॉर्डर चले गए। जिस समय प्रहलाद सिंह लापता हुए थे। उस समय उनकी आयु 33 साल थी और 23 साल लौटने के बाद, अब वह 56 साल के हो चुके हैं।

अटारी बॉर्डर से प्रहलाद सिंह को जब देश में लाया गया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। लेकिन इतना कुछ होने के बाद उन्हें घर जाने की इजाजत नहीं हुई क्योंकि उनके रिहाई संबंधी सभी कार्रवाई होने बाकी थे। जब प्रहलाद अटारी बॉर्डर से इस बार आए और अपने भाई वीर सिंह को देखा तो दोनों एकटकी बनाकर एक दूसरे को देखते रहे। देखते ही देखते दोनों रो पड़े और गले लग कर एक दूसरे को प्यार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top