संगीत की भाषा जानवरों को भी समझ आती है, पियानो की धुन सुनते हाथी का वीडियो हो रहा वायरल

Animals understand the language of music

संगीत हर किसी को पसंद आता है और अगर मूड फ्रेश करने की बात की जाए तो संगीत ही एक ऐसा साधन है, जो इंसान के मूड को फ्रेश कर देता है। संगीत की भाषा हर किसी को समझ में आती है। अब वह चाहे इंसान हो या फिर जानवर या पक्षी, कहा जाता है कि संगीत वह भाषा है जिसे दिल से समझा जाता है।

आपने भी कभी जानवरों और पक्षियों को भी संगीत सुनते हुए जरूर देखा होगा या सुना होगा। सोशल मीडिया पर भी इससे जुड़े तमाम वीडियोज अक्सर वायरल हुआ करते हैं, जो लोग काफी पसंद करते हैं। कुछ वीडियो तो बेहद ही मजेदार होते हैं कुछ वीडियो तो ऐसे भी होते हैं, जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान होता है। ऐसा ही एक हैरान करने वाला लेकिन बेहद ही खूबसूरत वीडियो वायरल हो रहा है।

जिसमें आप एक हाथी को संगीत सुनते हुए देख पाएंगे। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें संगीत सुनकर कुछ जानवर जंगल से बाहर आ गए थे और संगीतकार के पास पहुंचकर बेहद ही आराम और मजे से संगीत सुन रहे थे। वीडियो में आप देख पाएंगे कि जंगल में नदी किनारे एक शख्स पियानो लिए बजा रहा है।

‌वहीं उसके पीछे एक हाथी भी खड़ा है जो मजे से संगीत सुन रहा है।इस दौरान वहां एकदम शांति है और हाथी भी बेहद शांत खड़ा है। जैसे वह उस संगीत को समझ रहा और उसे पसंद आ रहा हो। वैसे तो आमतौर पर लोग यही कहते हैं कि इंसानों की भाषा जानवर नहीं समझते हैं, लेकिन इस वीडियो को देखकर यह बात तो समझ में आती है कि इंसान की भाषा जानवर समझे या न समझे, लेकिन संगीत की भाषा जरूर समझते हैं।

इस शानदार वीडियो को ट्विटर पर @buitengebieden नाम की आईडी से शेयर किया गया और कैप्शन में लिखा गया है- म्यूजिक यूनिवर्सल भाषा है। 55 सेकेंड के इस वीडियो को 52 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है तो 3000 से अधिक लोगों ने इसे लाइक भी किया है। शानदार वीडियो पर यूजर्स ने भी कमेंट खूब किया है एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा है- मैं तो हाथी द्वारा पलटने का इंतजार कर रहा था तो दूसरे यूजर में लिखा है- मैंने इस वीडियो को कई बार देखा है और हर बार जब मैं इसे देखता हूं तो मुझे लगता है कि मैं वहां रहना चाहता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top