अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल 2022 के लिए मिले खरीदार, 30 लाख में लगी बोली

Arjun Tendulkar gets buyer for IPL 2022

आईपीएल 2022 क्रिकेट खिलाड़ियों की नीलामी के दूसरे दिन भी जमकर धनवर्षा हुई। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को भी खरीदार मिले। मुंबई इंडियन ने 30 लाख रूपए में अर्जुन तेंदुलकर को खरीद लिया। वहीं गुजरात टाइटंस ने उनके ऊपर ₹20 लाख की बोली लगाई थी, लेकिन मुंबई इंडियन में उनसे आगे बढ़ते हुए अर्जुन तेंदुलकर की बेस्ट प्राइस बढ़ाई और उन्हें अपनी टीम के लिए खरीद लिया।

पिछले सीजन में भी सभी की निगाहें अर्जुन तेंदुलकर पर बनी थी लेकिन चोटिल होने के कारण वह आईपीएल 2021 के दौरान स्क्वायड से बाहर रहे। 22 साल के अर्जुन तेंदुलकर ने पिछले साल मुस्ताक अली टूर्नामेंट के जरिए अपना T20 डेब्यू किया था और उन्होंने मुकाबले में 2 विकेट चटकाए भी थे।

सचिन तेंदुलकर का मुंबई इंडियन से खास नाता रहा है। सचिन तेंदुलकर 2008 से लेकर 2013 तक के दौरान मुंबई इंडियन के सदस्य रहे हैं। ऐसे में अर्जुन तेंदुलकर की खरीदारी पर लोगों की निगाहें बनी हुई थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें सचिन तेंदुलकर मुंबई इंडियन के लिए 78 आईपीएल मुकाबले में 2334 रन बनाए थे।

यही नहीं सचिन तेंदुलकर पहले ऑरेंज कैप हासिल करने वाले खिलाड़ी भी थे। 2010 के आईपीएल में उन्होंने यह कारनामा किया था। मुंबई इंडियंस ने भारतीय खिलाड़ियों में रोहित शर्मा जसप्रीत बुमराह और सूर्य कुमार को रिटेन किया था। वहीं कैरेबियाई ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड विदेशी खिलाड़ी के तौर पर टीम के साथ बनी रहे।

नीलामी भले ही समाप्त हो गया हो लेकिन अब सबको T20 मैच का बेसब्री से इंतजार है और सभी की निगाहें अर्जुन तेंदुलकर पर बनी रहेगी, क्योंकि सब उनके अंदर उनके पिता की खासियत को भी देखना चाहेंगे। अर्जुन तेंदुलकर को क्रिकेट विरासत में मिला है तो जाहिर सी बात है कि उसकी बारीकियों को उन्होंने अपने पिता से जरूर ग्रहण किया होगा। वैसे आपको भी आईपीएल का बेसब्री से इंतजार जरूर होगा, कमेंट बॉक्स में अपनी राय शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top