सोशल मीडिया पर आपको हैरान करने वाले वीडियो देखने को मिल ही जाएंगे। हर रोज आपको हजारों लाखों वीडियो देखने को मिलेंगे। जिसमें से कुछ ऐसे होते हैं। जिन्हें देखकर आंखों पर ही भरोसा नहीं होता है और कुछ वीडियो को देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। ऐसा ही रोंगटे खड़े कर देने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखकर हर इंसान हैरान है।
असली सांपों के साथ निकाला गया बारात
वायरल हो रहे वीडियो में आप देखेंगे जो कि उड़ीसा के मयूरभंज जिले का है। देखकर तो आप के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि बारात में नागिन डांस तो होता ही है। ऐसे में एक बारात निकली जहां नागिन डांस तो हो ही रहा था लेकिन इस नागिन डांस को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।
यही नहीं पुलिस भी हक्की बक्की रह गई। जो बारात निकली है उसमें नागिन डांस तो हो रहा है लेकिन नागिन डांस में असली नागिन के साथ लोग डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सपेरा सांप की टोकरी खोले हुए उसे लेकर बीन बजाते हुए डांस कर रहा है। वह भी यह सांप खतरनाक कोबरा है। जिसे उठाकर वह झूम भी रहा है। सवेरे के साथ सारे बाराती डांस करते नजर आ रहे हैं। आप देखेंगे कि सारे बाराती काफी एंजॉय कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों की शिकायत पर पहुंची पुलिस
असली नाग के साथ डांस करते नजर आए बाराती, #Video ओडिशा के मयूरभंज जिले का है. वीडियो पर पुलिस की नज़र पड़ते ही हिरासत में लिए गए 5 लोग #Odhisa #ViralVideo pic.twitter.com/yAjYDLRcBL
— Zee News (@ZeeNews) April 29, 2022
इस बारात में जब असली सांप के साथ नाचते हुए बारातियों को देखा गया तो सब का डर से हालत खराब था। ऐसे में स्थानीय लोगों ने पुलिस से शिकायत दर्ज की। तब पुलिस वहां पहुंची और 5 लोगों को असली कोबरा के साथ हिरासत में लिया। वैसे इस कोबरा सांप को इस तरह पकड़ना जुर्म है। इस पर कड़ी कार्रवाई पुलिस कर सकती है।