फाल्गुनी पाठक के गाने पर जर्मन महिला का खूबसूरत डांस वीडियो हो रहा वायरल

Beautiful dance of German woman on Falguni Pathak's song

भारतीय गानों का क्रेज केवल भारत में ही नहीं विदेशों में भी फैला हुआ है। बॉलीवुड के गानों पर थिरकना जैसे विदेशियों का आवश्यक बनता चला जा रहा है। सोशल मीडिया के इस दौर में लोग अब अपने डांस के वीडियो शेयर करते है। वही अब विदेशी भी अपने बॉलीवुड के गाने पर डांस कर वीडियो शेयर करते है।

ऐसे कई विदेशी ग्रुप है जो भारतीय गानों पर अपने डांस के वीडियो बनाते है और अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करते है। जिन्हें देखने के बाद लोग खुश भी होते है और इसे काफी ज्यादा लोग पसंद करने के साथ ही ग्रुप की एक पहचान भी बन जाती है। ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है इस वीडियो में भी जिसमें एक विदेशी ने भारतीय गाने पर डांस करके सबका दिल खुश कर दिया है।

फाल्गुनी पाठक के गाने पर विदेशी महिला का जबरदस्त डांस

वायरल हो रहे वीडियो में आप देखेंगे जर्मन की एक महिला जिन्होंने स्काई ब्लू कलर की साड़ी और ब्लैक कलर का ब्लाउज पहन रखा है। वह बेहद ही मशहूर सिंगर फाल्गुनी पाठक के मशहूर गाने “याद पिया की आने लगी भीगी भीगी रातों में” गाने पर जबरदस्त डांस किया है। वह ज्यादा एनर्जी भरे इस डांस में आप देख सकते है महिला जर्मन की है लेकिन स्टाइल और अदाएं पूरी भारतीय नजर आ रही है।

खूबसूरती और लाजवाब एक्सप्रेशन के साथ किया गया यह डांस लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस भारतीय गाने पर विदेशी महिला का डांस भारत में भी काफी ज्यादा लोकप्रिय होता चला जा रहा है।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब छाया हुआ है हर किसी को पसंद आ रहा है। वीडियो जिसमें जर्मन महिला साड़ी में बेहतरीन डांस से सबका दिल जीत रही है। इस डांस वीडियो को जर्मन के हैंबर्ग से इंस्टाग्राम यूजर मीना ने पोस्ट किया है जिसे Naina.wa ने पोस्ट किया है। इस डांस वीडियो को 40 हजार से अधिक लाइक आ चुके है और लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top