काटने पड़े दोनों पैर फिर भी हौसले बुलंद कर आज भी खुश है 21 साल की मॉडल

Both legs had to be amputated, yet still happy by raising the spirits

अमेरिका के फ्लोरिडा में रहने वाली एक युवती जोकि पेशे से मॉडल हैं और उन्हें पर्वतारोहण करने का भी बेहद शौक है। लेकिन कोरोना ने जिस तरह से पूरी दुनिया में तबाही मचाई थी। उसका अंदाजा सभी को है। किसी का पूरा परिवार उजड़ गया तो किसी की खुशियां ही छीन ली कोरोना ने। इस माॅडल की भी जिंदगी तबाह कर दी कोरोना ने बावजूद इसके उनके मन में हार नहीं माना और अपने दोनों पैर कट जाने के बावजूद भी आज वह काफी खुश हैं।

दरअसल अमेरिका की यह मॉडल कोरोना संक्रमित हो गई थी। जिसके वजह से हालत काफी गंभीर हो चुकी थी। इन्होंने दोनों वैक्सीनेशन करवाया था। इसके बावजूद भी इन्हें भयंकर कोरोना हो गया। जिसकी वजह से डॉक्टरों के फैसले के बाद उनके दोनों पैर को काटकर उनकी जान बचाई गई।                       

21 वर्षीय इस मॉडल ने दोनों वैक्सीन लगवाए थे। बावजूद इसके इन्हें कोरोना हुआ और 16 जनवरी को इन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वह 2 महीने तक अस्पताल में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ती रही। तब कहीं जाकर वह जिंदा अपने घर वापस लौटी, लेकिन घर लौटी भी तो बिना पैरों के और इसका वजह है उनके दोनों पैरों का कट जाना।

पर्वतारोहण का शौक रखने वाली क्लेयर को कोरोना के साथ ही मायोकार्डिटिस, सायनोटिक, एसिडोसिस, रबडोमायोलिसि, और निमोनिया जैसी बीमारी हो गई थी। ऐसे में उनके पैरों में रक्त का प्रवाह नहीं हो पा रहा था और शरीर में जहर फैलने लगा था। जिसकी वजह से उनका ऑपरेशन करना पड़ा। यही नहीं फीवर भी डैमेज था किडनी भी काम करना बंद कर चुकी थी। उस समय इन्हीं के मदद के द्वारा आज उनकी जान बच पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top