लड़के लड़की ने किया ऐसा नागिन डांस देखकर बौखलाए नाग देवता

boy girl did such a serpent dance

आज के समय में जिस तरह से हर शादी विवाह के साथ छोटे बड़े फंक्शन में डांस का क्रेज चला है। ऐसे में आपको एक से बढ़कर एक डांसर भी देखने को मिलेंगे। अब तो शादियों में डीजे लगते हैं और इस पर लोग जबरदस्त डांस भी करते हैं लेकिन शादी में अगर डांस हो रहा है और इस डांस में नागिन डांस ना हो तो पूरा डांस फिका और अधूरा लगता है। दरअसल किसी भी फंक्शन में नागिन डांस ही जान डाल देती है। नागिन डांस से ही जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें लड़का और लड़की ने अपनी डांस से पूरी महफिल में रौनक जमा दी है और लोग इन दोनों पर पैसे न्योछावर करते हुए भी नजर आए।

नाग नागिन बन लड़के और लड़की ने एक दूसरे को दी जबरदस्त टक्कर

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं शादी का माहौल चल रहा है ढेरों लोग इकट्ठा है और बैकग्राउंड में नागिन धुन बज रहा है। जिस पर काले रंग का सूट पहने एक लड़की और काली पैंट शर्ट में एक लड़का लोगों के बीच में नागिन डांस करते नजर आ रहे हैं। आप देख सकते हैं दोनों एक दूसरे को गजब का कंपटीशन दे रहे हैं। लड़की जैसे जैसे स्टेप बदलती है वैसे लड़का भी अपने स्टेप को बदलता जाता है। दोनों नाग नागिन बन जमीन पर भी लेट कर झूमते नजर आ रहे हैं। दोनों का ऐसा डांस देखकर वहां मौजूद लोग हूटिंग करते सुनाई दे रहे हैं तो सोशल मीडिया यूजर्स भी उनके डांस को इंजॉय कर रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कुछ लोग पैसे भी न्योछावर कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर यह डांस वीडियो छा गया है। जिसे देखकर हर कोई खूब मजे ले रहा है। नागिन का यह रूप हर किसी को पसंद आ रहा है। हर कोई इस डांस को खूब इंजॉय कर रहा है। जिस तरह से दोनों ने स्टेज पर डांस किया हर कोई इस डांस वीडियो को खूब इंजॉय कर रहा है। इस वीडियो को यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को एक मिलियन लोगों ने देखा है और पसंद करने के साथ उस पर कमेंट्स दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top