लड़के ने छत से लगाई छलांग, उसका स्टंट करना पड़ा उस पर भारी

boy jumped off the roof

आज के समय में हर युवा कुछ अलग करने की सोचता रहता है। कुछ अलग करने की सोच ही उनके अंदर एक अलग सा जुनून भर देती है।सोशल मीडिया पर भी आपको ऐसे वीडियो देखने को मिल ही जाएंगे, जिससे यह तो पता चल ही जाता है कि कई बार लोगों को दिखाने या कुछ अलग करने की चाह में कुछ ऐसा कर जाते हैं, जो उन्हीं पर भारी पड़ जाता है। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़का स्टंट दिखाने के चक्कर में छत से कूदता है। लेकिन इसके बाद जो होता है उस लड़की को भी आजीवन याद रहेगा।

वीडियो में आप देखेंगे कि एक लड़का छत पर कई लोगों के साथ बैठा हुआ होता है कि कुछ देर बाद वह खड़ा होकर भागता नजर आता है और छत पर ही गुलाटी मारते हुए नीचे छलांग लगा देता है। वह जमीन पर आकर हाथ के बगल गिर जाता है और उसका हाथ फैक्चर हो जाता है। वहां बैठे लोग अचानक से ऐसा करते देख घबरा जाते हैं। लोगों ने भगवान का शुक्रिया अदा किया कि लड़के की जान बच गई। केवल हाथ ही फैक्चर हुए हैं।

इस वीडियो को @_solemon_नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को लोग रिट्वीट भी कर रहे हैं और रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा इसे कहते हैं जोश में होश खोना, तो दूसरे यूजर ने लिखा यह तो शरासर मौत को निमंत्रण देना है।एक अन्य यूजर ने कहा ऐसा करने से पहले यह लोग अपने मां बाप के बारे में नहीं सोचते है।
इस वीडियो को देखने के बाद आप भी अपने कमेंट जरुर लिखें, कमेंट बॉक्स में आपके विचारों का हमें इंतजार रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top