“बचपन के प्यार” ने बदली, सहदेव की किस्मत, बई में ऐसे ले रहा है मजे

pp

कहते है ना, किस्मत भी बड़ी अजीब चीज होती है, जब बदलती है तो रातों रात आपको कामयाब बना देती है। कुछ ऐसा ही हुआ सहदेव दिर्दो नाम के दस वर्षीय बच्चे के साथ जो पिछले 2 महीने से सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। उसका यह गाना “बचपन का प्यार” हर किसी की जुबान पर छा चुका है।

इस गाने ने सहदेव को सुपरस्टार बना दिया है। आपको बता दें कि सहदेव ने यह गाना दो साल पहले अपने स्कूल में कैमरे के सामने एक गाया था। जो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो चुका है। यहां तक की मशहूर गायक और रैपर बादशाह ने सहदेव को अपने साथ गाने का मौका दे दिया है।

वैसे तो सहदेव छत्तीसगढ़ के सकुमा के रहने वाले हैं और गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं लेकिन पिछले कुछ दिनों से उनके जीवन में एक नया मोड़ आया है। वह इस वक्त अपने पिता के साथ मुंबई में समंदर किनारे मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।

वही जब फैंस की नजर उन पर पड़ी तो वह सहदेव के साथ फोटो और वीडियो शूट करने लगे जो अब सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है, सहदेव ने समुद्र किनारे क्रिकेट भी खेला।

वही बादशाह ने अपना वादा निभाया और सहदेव के साथ अपना एल्बम यूट्यूब पर रिलीज कर दिया है। मुंबई में ‘बचपन का प्यार’ एल्बम बुधवार को रिलीज कर दिया गया है। बादशाह ने इसे अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। इस गाने को 2 दिनों में अब तक साढ़े तीन करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो में सहदेव गाने के साथ ही एक्टिंग करते हुए भी देखें जा सकते हैं। Viral Video| Chhattisgarh Chief Minister Bhupesh Baghel has met a child  singing 'Bachpan ka pyar'. | Viral Video: 'बचपन का प्यार' गाकर फेमस हुए  बच्चे से मिले CM बघेल, कहा- वाह... |

सहदेव द्वारा गाये एक गाना “बचपन का प्यार” ने आज उनके जीवन को पूरी तरह बदल दिया है। उनकी इस सफलता के लिए हम उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं और उनके आने जीवन में उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top