ग्लोबल वार्मिंग की वजह से 9 शहरों को 9 साल में पूरी तरह डूबने का खतरा, लिस्ट में कोलकाता भी शामिल है

  • ग्लोबल वार्मिंग की वजह से दुनिया के कई शहर 2050 और 2100 तब तो जाएंगे। इस लिस्ट में अगले 9 सालों में दुनिया के 9 बड़े शहरों का नाम शामिल है। समुद्री जलस्तर और बाढ़ की वजह से यह शहर डूबने की सूची में और इस सूची में कोलकाता शहर भी शामिल है। क्लाइमेंट सेंट्रल नाम के प्रोजेक्ट में ग्लोबल वार्मिंग की वजह से बढ़ते खतरे का एक रिपोर्ट तैयार किया है और इस रिपोर्ट में 9 बड़े शहरों की बात करते हुए उन्होंने इसका खतरा बताया-

1- बसरा, इराक
शत अल अरब नाम की एक बड़ी नदी पर बसा इराक का मुख्य बंदरगाह शहर बसरा डूबने के लिस्ट में है और इसका कारण है। यह जिस नदी पर बसा है वह खाड़ी से मिलती है और कई सारे नदियों और बैक वाटर चैनल के जरिए यह खाड़ी जुड़ा हुआ है। आने वाले समय में बसरा को कई बीमारियों और बढ़ते जलस्तर से जुझना पड़ेगा। जिससे इसके डूबने का खतरा ज्यादा है।

2- न्यू ओरलींस, अमेरिका
अमेरिका के इस शहर के बीच से नदियों और जलीय शाखाओं का जाल है। यह जाल शहर को बाढ़ से बचाता है। अगर जाल ना हो तो यह शहर भारी तबाही देख सकता है लेकिन अगर जलस्तर तेजी से बढ़ता है तो इस शहर के लिए यह काफी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है।

3- एम्स्टर्डम, द नीदरलैंड
द नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टर्डम रॉटरडम और हाॅग जैसे शहर कम ऊंचाई पर है और यह नॉर्थ समुद्र के नजदीक हैं। वैसे तो डच देश बाढ़ से बचाव के तकनीक के लिए दुनिया में मशहूर है लेकिन समुद्र स्तर जिस हिसाब से बढ़ता दिख रहा है। उससे यही लगता है कि कुछ खूबसूरत शहर को उसकी तकनीक भी नहीं बचा पाएंगी।

4- सवाना, अमेरिका
अमेरिका के जॉर्जिया में स्थित सवाना शहर में हर साल कई हरिकेन आते हैं। इसे हर साल कई प्राकृतिक आपदाओं से जूझना पड़ता है। इसका इलाका चारों तरफ से समुद्र से घिरा हुआ है। बाढ़ का खतरा इस साल पर हमेशा बना रहता है। इस शहर पर काफी ज्यादा आपदाएं आएंगी।

5- जाॅर्जटाउन, गुएना
गुएना की राजधानी जॉर्जटाउन अपने चारों तरफ समुद्री बाढ़ से बचने के लिए दीवार बनाई बना रखी है। लेकिन करीब 400 किलोमीटर लंबा समुद्री इलाके मेंकभी तेज लहरें होती हैं। हाई टाइड के समय दीवार की ऊंचाई और मोटाई कोई मायने नहीं रखती है। इस‌शहर की 90 फ़ीसदी आबादी समुद्री इलाके के पास ही रहती है। इस शहर को तबाही से बचाना है तो इसकी दीवारों की ऊंचाई और बढ़ानी होगी, साथ में इसकी मजबूती का भी जायजा रखना होगा

6- बैंकॉक, थाईलैंड
बैंकॉक शहर ग्लोबल वार्मिंग से ज्यादा प्रभावित रहता है। यह हर साल 2 से 3 सेमी धंस रहा है। पूरा शहर रेतीली मिट्टी पर बना है।जल स्तर‌ बढ़ने पर यह पूरा शहर पानी के अंदर समा सकता है।

7- हो ची मिन्ह सिटी, वियतनाम
वियतनाम के पूर्वी इलाके पूरी तरह से समतल है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई ज्यादा नहीं है और यह दलदली जमीन पर बसा हुआ है। इससे सबसे बड़ा खतरा मेकॉन्ग डेल्टा से है। आने वाले समय में यह शहर पानी में डूब जाएगा।

8- वेनिस, इटली

इटली का वेनिस शहर पानी के बीच में बसा हुआ है और इस शहर में समुद्री जल से बढ़ने और शहर के पूरा डूबने का खतरा बना है। हर 2 साल में 2 मिलीमीटर नीचे धंस रहा है यह शहर।

9- कोलकाता भारत
भारत के पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता जहां आसपास की जमीन सदियों से काफी उर्वरक मानी जाती है। समुद्री जलस्तर बढ़ने का खतरा इस शहर को सबसे ज्यादा है। यहां बारिश का पानी जमीन के नीचे नहीं जाता है। जिससे यहां बड़ा डेल्टा वाला इलाका है। जो शहर के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top