भारतीय नाव पर फायरिंग और 6 मछुआरों का अपहरण किया पाकिस्तानी मरीन कमांडो ने

पाकिस्तानी नौसेना ने आज भारतीय नाव पर फायरिंग की। जिसमें एक मछुआरे की मौत हो गई। गुजरात तट के पास पाक मरीन से 6 मछुआरों का अपहरण भी कर लिया गया।

यह घटना उस समय हुई जब गुजरात में द्वारका के नजदीक ओखला के पास भारतीय मछुआरे समुद्री एरिया में मछली पकड़ने गए हुए थे।इसी दौरान पाकिस्तानी मरीन कमांडो की नाव वहां से निकलने के दौरान भारतीय नाव जिसका नाम जलपरी था पर फायरिंग कर दी।

किया 6 मछुआरों का अपहरण

इस फायरिंग में एक मछुआरे की मौत हो गई तो वही 6 मछुआरों का पाकिस्तानी मरीन कमांडो ने अपहरण भी कर लिया। इस मामले की तहकीकात नेवी और कोस्ट के अलावा सुरक्षा एजेंसियों के लिए द्वारा की जा रही है। अपहरण कर मछुआरों को किस स्थान पर ले जाया गया है इसका अभी कोई पता नहीं चल सका है।

इससे पहले भी की है ऐसी हरकत

पाकिस्तान की इस हरकत को उसके घबराहट के रूप में देखा गया है।पाकिस्तान की इस हरकत से फिर से दोनों देशों के रिश्तो में तनाव देखा जा सकता है। कोस्ट गार्ड की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है लेकिन जल्द ही कोस्ट गार्ड की तरफ से इस संबंध में बयान जारी हो सकता है। ऐसा पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान ने समुंद्र में इस तरह की हरकत की हो और मछुआरों का अपहरण किया हो।

इसी साल 11 मछुआरों का अपहरण हुआ था

मार्च में पाकिस्तान ने 11 भारतीय मछुआरों का अपहरण किया था। पाकिस्तान का आरोप था कि यह मछुआरे और उसके जल क्षेत्र में घुस गए थे। अरब सागर में समुद्री सीमा का कोई स्पष्ट सीमांकन नहीं है। इस वजह से कई बार दोनों देश एक दूसरे के मछुआरों को गिरफ्तार कर लेते हैं। कई बार इन मछुआरों को बिना गलती के ही वर्षों तक जेल में रहना भी पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top