प्लास्टिक मुक्त देश को बनाने के लिए “नारियल वाले भैया” ने किया अनोखा प्रयास, लोग कर रहे तारीफ

अगर इस समय देखा जाए तो मानव जाति को नष्ट करने वाले सबसे बड़ी समस्या पर्यावरण प्रदूषण ही है। प्रदूषण दिन प्रतिदिन बढ़ता ही चला जा रहा है। प्रदूषण बढ़ने की एक बड़ी समस्या प्लास्टिक है प्लास्टिक कभी नष्ट नहीं होता और लोग प्लास्टिक का प्रयोग करना नहीं बंद कर रहे हैं। जिसकी वजह से प्लास्टिक और प्लास्टिक का कचरा लगातार बढ़ता चला जा रहा है।

जो हमारे पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंचा रहा है। वैसे तो अनेक संस्थाएं प्लास्टिक को रोकने के लिए काफी जद्दोजहद कर रही है और दिल्ली तथा मुंबई में तो प्लास्टिक पर बैन भी लगा दिया गया है। तब भी वहां पर प्लास्टिक का प्रयोग होता है। मानो प्लास्टिक हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया हो। बहुत सारे लोग प्लास्टिक का तिरस्कार करने पर लोगों को प्रेरित भी करते हैं।

ऐसा ही एक प्रेरणादायक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है तो आइए हम इसके बारे में आपको बताते हैं-

इस पोस्ट को बड़े पर्यावरणविद् विक्रांत तोंगड़ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है और उनका उद्देश्य लोगों को प्लास्टिक के प्रति सचेत करना और नोएडा के एक व्यक्ति के अच्छे प्रयासों को दिखाना है। जोकि प्लास्टिक के उपयोग ना करने के लिए लोगों को भी सचेत कर रहा है। उन्होंने एक व्यक्ति की तस्वीर पोस्ट की और लिखते हैं कि-
आजकल लोग छोटे से छोटे सामान के लिए प्लास्टिक की थैली लेते हैं तो प्लास्टिक की थैली को उपयोग में ना लाने का सबसे बड़ा हाथ इस नारियल वाले भैया का है। वैसे तो हम कच्चा नारियल भी लेते हैं तो उसे प्लास्टिक में भरकर ले जाते हैं। जिसकी वजह से पॉलिथीन हजारों की तादाद में हो जाती है और पर्यावरण प्रदूषित होता है। इसका उपाय इस नारियल वाले भैया में निकाला है।

विक्रांत आगे लिखते हैं,’ग्रेटर नोएडा के 36 तिराहे के सड़क के किनारे
एक नारियल वाला काफी प्रयासरत है। यह नारियल बेचते समय किसी को प्लास्टिक की थैली नहीं देता है बल्कि सुई धागे से नारियल को बांध देता है और लोगों को देता है जिससे प्लास्टिक का उपयोग न किया जाए यह तरीका काफी अच्छा है और ऐसे ही छोटे प्रयासों से हमारा भारत पॉलिथीन मुक्त भारत कहलाएगा।

विक्रांत जी का यह पोस्टर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और उनका पॉलिथीन मुक्त भारत बनाने का यह समाचार लोगों को जरूर प्रेरित भी करेगा इसी आशा से उन्होंने इस पोस्ट को किया है और सभी लोगों से यह विनती की है कि कृपया करके कोई भी प्लास्टिक का उपयोग न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top