शख्स को अजगर के साथ मस्ती करना पड़ा भारी, अजगर ने ऐसा जकड़ा की चंगुल से छुड़ाना हुआ मुश्किल

कई सारे लोग ऐसे भी होते हैं जो कि जंगली जानवरों को पालना काफी पसंद करते हैं, उन्हें मालूम होता है कि यह खतरनाक हो सकते हैं। लेकिन फिर भी कुछ लोग शौक और दिखावे के लिए खतरनाक जानवरों को अपना पालतू जानवर बना लेते हैं। लेकिन कभी-कभी उनका यह करना उनके लिए खतरनाक साबित हो जाता है।
ऐसा ही एक शख्स के साथ हुआ जब उसने एक अजगर के साथ मस्ती करना चाहा।

आइए जानते हैं आखिर क्या है इसके पीछे की पूरी कहानी।

इस वीडियो में एक शख्स एक अजगर के साथ मस्ती करना चाह रहा है । लेकिन बाद में कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर आपकी भी धड़कन तेज हो सकती हैं। सिर्फ वीडियो के सोशल मीडिया पर अपलोड होने के बाद कई सारे लोग इस शख्स को पागल कहते हुए यह कमेंट कर रहे हैं, कि आप कभी भी इंसानों के दोस्त नहीं बन सकते हैं। ऐसा करना एक पागलपन ही है।

दरअसल वायरल हो रही इस वीडियो में एक शख्स एक पीले रंग के अजगर को अपने कंधे पर उठाना चाहता है और लोग की मदद से वह उसे अपने कंधे पर उठा तो जरूर देता है। लेकिन बाद में वह अजगर उस शख्स को ही जकड़ने लगता है। जिसे देख वहां के लोग भी काफी घबरा जाते हैं और उस शख्स को उस अजगर के चंगुल से छुड़ाने लगते हैं।

जब अजगर उस शख्स को जकड़ने लगा तो उसकी भी हालत काफी खराब हो जाती है। इस वीडियो को देखने के बाद सभी लोग काफी हैरान भी हो गए हैं कि किसी व्यक्ति के द्वारा ऐसा करना वाकई में कितना बड़ा पागलपन है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by طبیعت (@nature27_12)

वायरल हो रहे इस वीडियो को nature27_12 नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक कई हजार लोगों ने देख लिया है और लगभग 2000 लाइक आ चुके हैं। ‌वीडियो को देखने के बाद कई सारे लोग अपनी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। कई सारे लोग इस शख्स को पागल तो कई सारे लोगों को सांप का रंग पसंद आ रहा है। इसके अलावा भी अन्य कमेंट यूजर्स के द्वारा किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top