किस्मत कोरोना वैक्सीन ने खोला किस्मत और एक ही झटके में महिला बनी 7 करोड़ की मालकिन

Kismat Corona Vaccine opened luck

कोरोना अब तक की सबसे बड़ी महामारी है‌ और आप तो जानते हैं कि इससे बचने के लिए वैज्ञानिकों के अथक प्रयास से कोरोनावायरस को मारने वाली वैक्सीन तैयार कर ली गई। सरकार द्वारा लगातार वैक्सीनेशन का काम जारी है। केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरे देश में जोरो शोरो से लोगों को वैक्सीनेट किया जा रहा है।

सभी लोग भी अपने आप को वैक्सीनेट करवाने के लिए लंबी लाइनों में लबज्ञगकर वैक्सीनेशन ले रहे हैं लेकिन इसी वैक्सीनेशन में एक अनोखी कहानी निकल कर सामने आई है। जिसे सुनकर आप भी हैरत में पड़ने वाले हैं तो आइए आपको इसके बारे में बताते हैं-

वैक्सीनेशन प्रक्रिया को और तेजी और लोगों में रुचि लाने के लिए ऑस्ट्रेलिया में मिलियन डॉलर वैक्स लॉटरी की तरफ से यह ऐलान किया गया कि हर व्यक्ति जो वैक्सीन लग जाएगा। उसे लॉटरी का टिकट दिया जाएगा तो फिर क्या था लोग वैक्सीन लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन करने लगे और करीब 30 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया।

सभी लोगों ने आशा जताई कि शायद हमारी लॉटरी लग जाए लेकिन ऑस्ट्रेलियाई महिला जोआन झू कि रातों-रात किस्मत पलट गई। उन्होंने वैक्सीनेशन लिया और उनकी लॉटरी लग गए और उन्होंने जीत लिया एक मिलियन डॉलर।

इस विषय पर लॉटरी के अधिकारियों से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि जी हां जोआन झू ने लाखों लोगों को पीछे छोड़ दिया और वह हमारी लकी विजेता बन गई है। उन्हें मिलेगा एक मिलियन डॉलर का इनाम अगर हम इसे भारतीय मुद्रा में बदलें तो यह करीब 7.28 करोड़ रुपए होंगे। जिसका मतलब यह महिला रातोंरात करोड़पति बन गई।

लॉटरी के अधिकारियों ने बताया कि हम लोगों ने सोचा कि क्यों ना वैक्सीनेशन पर इनाम रखकर इस प्रक्रिया को और तेज किया जाए।जिससे कि कोरोना जल्द से जल्द खत्म हो सके। जिसके लिए हम लोगों ने एक मिलियन डॉलर का लकी ड्रॉप रख दिया। किस्मत अच्छी होने के कारण इसे जोआन झू जीत लिया। अधिकारियों ने बताया कि हम लोगों ने 100 और लोगों को इनाम के तौर पर कुछ गिफ्ट दिए और उनका भी हौसला अफजाई किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top