सोशल मीडिया पर तो रोज ही ढेर सारे वीडियोज वायरल होते रहता है। जिस तरीके से इंसानों के वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को पसंद आता है। उसी प्रकार से जानवरों के वीडियोज भी अक्सर ही लोगों को पसंद आते हैं। जानवरों के वीडियो भी मजेदार होते हैं या फिर हैरान करने वाले। आजकल सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो मजेदार होने के साथ-साथ हैरान करने वाला भी है।
सोशल मीडिया पर छाया मगरमच्छ से जुड़ा मजेदार वीडियो-
दरअसल सोशल मीडिया पर मगरमच्छ से जुड़ा इस वीडियो में आप कई मगरमच्छ को देख सकते हैं और उनके सामने एक छोटी सी मछली है, जो कि काफी तड़प रही है लेकिन यहां पर मौजूद सभी मगरमच्छ है उस मछली पर जरा भी ध्यान नहीं देते हैं। वह लोग तो बस एक दूसरे को ही देख रहे हैं। तभी पानी के अंदर से एक मगरमच्छ निकलता है और वह उस मछली के खाने की कोशिश करता है, लेकिन उसका एक दोस्त ऐसा काम कर देता है, जिसे देखकर लोगों की हंसी निकल जाती है।
दरअसल उस मगरमच्छ का दोस्त उस मछली को खाने से पहले ही उसे पानी में खींच लेता है और वह मगरमच्छ उस मछली का शिकार करने से चूक जाता है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है और लोग इस मजेदार वीडियो को काफी पसंद भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि यह वीडियो ट्विटर पर @DoctorAjayita नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस वीडियो पर अभी तक 40 हजार व्यूज आ चुके हैं और 2.7 हजार लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है।
No Wally no, you are on a diet! pic.twitter.com/KnotEKPAfe
— Dr. Ajayita (@DoctorAjayita) March 16, 2022
इस वीडियो पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए लिखा है दूसरे ने पहले मगरमच्छ का काम बिगाड़ दिया तो दूसरे यूजर ने लिखा है अपना काम बनता भाड़ में जाए जनता। आप भी अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताइए।