महिला के लिवर में बढ़ता भ्रूण देख डॉक्टर भी हुए हैरान, वायरल वीडियो देख यूजर्स ने भी जताई अपनी हैरानी

The doctors were also surprised to see the growing fetus in the woman's liver

दुनिया में बहुत सी ऐसी घटनाएं होती हैं, जो सोच से परे होती हैं और जिस पर वैज्ञानिक और डॉक्टरों को भी आश्चर्य होता है। वैसे आमतौर पर महिला के गर्भ में बच्चे के रूप में नए जीवन का विकास होना, किसी चमत्कार से तो कम नहीं है लेकिन हां इससे सभी वाकिफ है।लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसमें महिला के गर्भाशय में विकसित होने वाला भ्रूण एक महिला के लिवर में मिला।

लीवर में बढ़ रहा था भ्रूण

जानकर बड़ा आश्चर्य हुआ होगा आपको यह मामला कनाडा से सामने आया है। डॉक्टरों ने एक्टोपिक प्रेग्नेंसी का अति दुर्लभ केस बताया है। इसे डॉक्टरों के अनुसार महिला के अंदर उसका बच्चा लीवर में बड़ा हो रहा था। कनाडा में मैनिटोबा के चिल्ड्रन हॉस्पिटल रिसर्च इंस्टीट्यूट के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ माइकल ने दुनिया को आश्चर्य से अवगत कराया।          इस वजह से होता है ऐसा

दिक्कत हुई महिला को

इस गर्भधारण का रेयरेस्ट ऑफ रेयर केस बताते हुए, डॉक्टर ने महिला की उम्र 33 साल बताया। वह अपने पीरियड की परेशानी को लेकर डॉक्टर के पास पहुंची। जिसके बाद डॉक्टरों ने उनका सोनोग्राफी किया तो जो देखा उन्होंने, उससे वह हैरान हो गए। डॉक्टरों को महिला के लिए घर में एक भ्रूण नजर आया।

महिला का केस देख डॉक्टर हैरान

एक्टोपिक प्रेगनेंसी के विषय में महिला को बताया गया जो बहुत रेयर मामला है। महिला की जांच कर रहे डॉक्टर माइकल ने बताया उन्होंने पेट में प्रेग्नेंसी के कई मामले देखे। लेकिन लिवर में भ्रूण का होना यह पहली बार देखा है। डॉक्टर ने बताया कि महिला की तो जान बचाई जा सकती है, लेकिन उसके लिवर में बड़े हो रहे भ्रूण को नहीं बचाया जा सकता। माइकल ने टिप टॉप पर वीडियो द्वारा यह खबर शेयर की है।

सोशल मीडिया पर डॉक्टर माइकल के वीडियो को लाखों लोगों द्वारा देखा गया है और सभी इस रेयर केस के विषय में जानकारी पर हैरानी जता रहे हैं। इस पर 17000 से अधिक लोगों ने कमेंट भी किए हैं। नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इनफॉरमेशन दी गई, जानकारी के अनुसार लीवर में भ्रूण का पलना एक्टोपिक प्रेग्नेंसी कहा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top